मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

सादुलशहर के अमीरचंद सहारण को मिला सॉयल हैल्थ कार्ड

मुख्य बिंदु
  • मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।
  • इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।
  • साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है।
  • राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।
  • श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल सादुलशहर में गुरूवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ।
  • आयोजित शिविर में श्री अमीरचंद सहारण निवासी सादुलशहर ने पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
WAf𝕏TGin✉🖨
सादुलशहर के अमीरचंद सहारण को मिला सॉयल हैल्थ कार्ड

श्रीगंगानगर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले के गिरदावर सर्किल में आयोजित हो रहे ग्राम उत्थान शिविर आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं।

इन शिविरों में मौके पर आमजन की समस्याओं का समाधान होने के साथ उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो रही है।

साथ ही उन्हें केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का मौके पर ही लाभ मिल रहा है। राहत मिलने पर लाभार्थियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री और राजस्थान सरकार का आभार जताया जा रहा है।

श्रीगंगानगर जिले के गिरदावर सर्किल सादुलशहर में गुरूवार को ग्राम उत्थान शिविर आयोजित हुआ। आयोजित शिविर में श्री अमीरचंद सहारण निवासी सादुलशहर ने पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने बताया कि पूर्व में रासायनिक खाद का अत्यधिक उपयोग करने से उनकी कृषि लागत बढ़ रही थी और आय कम हो रही थी। कृषि विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने पर उन्होंने मिट्टी परीक्षण करवाने की सलाह दी।

प्रयोगशाला में अपने खेत की मिट्टी का परीक्षण करवाने के पश्चात विभागीय अधिकारियों की सलाह के अनुसार खाद का उपयोग किया। इससे न केवल कृषि उत्पादन बढ़ा बल्कि लागत भी कम हुई।

शिविर के दौरान श्री सहारण को विभाग की ओर से सॉयल हैल्थ कार्ड सौंपा गया। इस पर लाभार्थी द्वारा राजस्थान सरकार और माननीय मुख्यमन्त्री श्री भजनलाल शर्मा का आभार जताया।