मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Shri Ganga NagarNews

रैन बसेरों को संचालित करने व उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु एडीजे ने नगर परिषद को दिये निर्देश

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को प्राधिकरण में रैन बसेरों के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया।
  • बैठक के दौरान एडीजे श्री सुथार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर वर्तमान में भीषण सर्दी को देखते हुए बेसहारा व्यक्तियों के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं है।
  • इस दौरान नगर परिषद की ओर से उपस्थित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविन्द कुमार ने श्रीगंगानगर मुख्यालय पर स्थित स्थाई रैन बसेरों की सूची पेश की।
  • बैठक के दौरान निर्देश दिये कि सर्दी के मौसम में स्थाई रैन बसेरों में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाई जावे, इसके साथ ही बस स्टैण्ड, जिला राजकीय चिकित्सालय व रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
रैन बसेरों को संचालित करने व उनमें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु एडीजे ने नगर परिषद को दिये निर्देश

श्रीगंगानगर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री रवि प्रकाश सुथार (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश) श्रीगंगानगर द्वारा मंगलवार को प्राधिकरण में रैन बसेरों के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक के दौरान एडीजे श्री सुथार ने बताया कि जिला मुख्यालय पर वर्तमान में भीषण सर्दी को देखते हुए बेसहारा व्यक्तियों के लिए मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षित आवास की व्यवस्था नहीं है।

इस दौरान नगर परिषद की ओर से उपस्थित अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी श्री अरविन्द कुमार ने श्रीगंगानगर मुख्यालय पर स्थित स्थाई रैन बसेरों की सूची पेश की।

बैठक के दौरान निर्देश दिये कि सर्दी के मौसम में स्थाई रैन बसेरों में मूलभूत सुविधायें उपलब्ध करवाई जावे, इसके साथ ही बस स्टैण्ड, जिला राजकीय चिकित्सालय व रेलवे स्टेशन सहित अन्य भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर अस्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था किये जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।