मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 28 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Pacific Umarada

पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में बच्ची के गुर्दे की सफल सर्जरी

मुख्य बिंदु
  • पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने बच्ची के गुर्दे में पथरी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।
  • अतुल मिश्रा ने बताया कि उदयपुर निवासी 12 वर्षीय बच्ची को कई महीनों से पेट दर्द की शिकायत थी।
  • परिजनों ने कई जगह उपचार कराया लेकिन बच्ची को कोई राहत नहीं मिली।
  • गत दिनों परिजन बच्ची को पिम्स हॉस्पिटल में लेकर आए।
  • यहां जांचों में पता चला कि बच्ची के दाएं गुर्दे में अनेक बड़ी पथरियां हैं और एक बड़े आकार की पथरी ने पेशाब का रास्ता पूरा रोक रखा है।
  • इसके चलते गुर्दे को काफी नुकसान हो चुका था।
WAf𝕏TGin✉🖨
पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में बच्ची के गुर्दे की सफल सर्जरी

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा में चिकित्सकों ने बच्ची के गुर्दे में पथरी की जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की है।

पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. अतुल मिश्रा ने बताया कि उदयपुर निवासी 12 वर्षीय बच्ची को कई महीनों से पेट दर्द की शिकायत थी। परिजनों ने कई जगह उपचार कराया लेकिन बच्ची को कोई राहत नहीं मिली।

गत दिनों परिजन बच्ची को पिम्स हॉस्पिटल में लेकर आए। यहां जांचों में पता चला कि बच्ची के दाएं गुर्दे में अनेक बड़ी पथरियां हैं और एक बड़े आकार की पथरी ने पेशाब का रास्ता पूरा रोक रखा है।

इसके चलते गुर्दे को काफी नुकसान हो चुका था। डॉ. मिश्रा ने बताया कि लगभग तीन घंटे चले ऑपरेशन में गुर्दे में पाइलोलिथोटोमी व नेफ्रोलिथोटोमी दोनों प्रक्रिया कर सभी पथरियां निकाल दी गई व गुर्दा बचा लिया गया।

इस तरह का ऑपरेशन अधिकतर दूरबीन प्रक्रिया से किया जाता है पर इस केस में कम उम्र, गुर्दे की खराब स्थिति व अलग-अलग जगह फंसी अनेक बड़ी पथरियों के कारण ओपन सर्जरी की गई।

बच्ची की सर्जरी में बाहर निशान कम से कम आने का भी ध्यान रखा गया। बच्ची अब पूर्णत: स्वस्थ है।

इस प्रक्रिया में निश्चेतन विभाग की डॉ. कमलेश राठौड़, डॉ. गणेश, डॉ. पीनू, डॉ. त्यागी व पीडियाट्रिक विभाग के डॉ. विवेक पाराशर, डॉ. राहुल खत्री, डॉ. शालू, स्टाफ अरूण, अशोक आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पिम्स हॉस्पिटल के चेयरमैन आशीष अग्रवाल ने बताया कि बच्ची का इलाज भामाशाह / आयुष्मान / मां योजना के तहत पूर्णत: निशुल्क किया गया। उन्होंने बताया कि पिम्स हॉस्पिटल, उमरड़ा सभी बड़े व जटिल ऑपरेशनों के लिए आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है।