मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

पेसिफिक विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन

मुख्य बिंदु
  • पेसिफिक विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थी परिषद का गठन कर पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई।
  • सेरेमनी में सत्र २०२३-२४ के लिए कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल-कुद आदि गतिविधियों के अनुशासित और सफलतापूर्वक संचालन के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
  • समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित द्वारा हुई।
  • नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पेसिफिक प्रबंध संकाय के डीन प्रोफेसर दिपिन माथुर ने बैच पिन करके सम्मानित किया और बताया कि कोई भी पद बडी जिम्मेदारी होती है, इसलिए उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाना चाहिए।
  • कुलविंदर कौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता को देखते हुए, उनकी क्षमता को बढाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए संकायों द्वारा चुने गए सदस्यों के साथ विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई।
WAf𝕏TGin🖨
पेसिफिक विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज द्वारा अलंकरण समारोह का आयोजन

पेसिफिक विश्वविद्यालय के एमबीए कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थी परिषद का गठन कर पदाधिकारियो को शपथ दिलाई गई। सेरेमनी में सत्र २०२३-२४ के लिए कॉलेज की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल-कुद आदि गतिविधियों के अनुशासित और सफलतापूर्वक संचालन के लिए विद्यार्थियों को विभिन्न पद देकर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित द्वारा हुई।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को पेसिफिक प्रबंध संकाय के डीन प्रोफेसर दिपिन माथुर ने बैच पिन करके सम्मानित किया और बताया कि कोई भी पद बडी जिम्मेदारी होती है, इसलिए उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाना चाहिए।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. कुलविंदर कौर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता को देखते हुए, उनकी क्षमता को बढाने और उन्हें प्रेरित करने के लिए संकायों द्वारा चुने गए सदस्यों के साथ विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई।

विद्यार्थी परिषद संपूर्ण संस्थान और साथी सदस्यों का नेतृत्व करेंगे इसलिए विद्यार्थी परिषद को संस्थान और उनके साथी सदस्यों के प्रति भूमिकाएं और जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. खुशबू अग्रवाल के नेतृत्व में संस्था के नवनिर्वाचित काउंसिल मेम्बर्स ने शपथ ली की हम पूरी लगन और निष्ठा के साथ बिना भेदभाव के कॉलेज और समाज के लिए बेहतर करने की कोशिश करेंगे, अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाएंगे और संस्थान के विचारों, गतिविधियों, मिशन, दृष्टिकोण और मूल मूल्यों को बनाए रखने, बढावा देने और समर्थन करने के लिए सर्वोत्तम प्रयास करेंगे।हम अपने हर प्रयास से हर क्षेत्र में कॉलेज का स्तर बढाएंगे व जरूरी बदलाव भी लाएंगे।