मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

जम्मू मंडल में 23 मई को सजेगा श्रोजगार मेला 220 युवाओं के सपनों को मिलेगी सरकारी नौकरी की उड़ान

प्रधानमंत्री के राष्ट्रव्यापी रोजगार अभियान के तहत उत्तर रेलवे की ऐतिहासिक पहल

मुख्य बिंदु
  • ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल 23 मई को एक भव्य ‘‘रोजगार मेला’’ आयोजित करने जा रहा है।
  • इस गौरवपूर्ण समारोह में पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुने गए लगभग 220 होनहार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।
  • अखिल भारतीय स्तर पर 5,100 चयनित अभ्यर्थी, जिसमें जम्मू और कश्मीर से 220 अभ्यर्थी युवा-राष्ट्र निर्माण में एक बड़ी भागीदारी जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आयोजन केंद्र सरकार के उस महाभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश के युवाओं को तेजी और ईमानदारी से सरकारी सेवाओं में शामिल किया जा रहा है।
  • योग्य युवाओं को रोजगार देना और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ना।
  • समारोह की खास बातें मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और सुरक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।
  • जम्मू-कश्मीर समेत पड़ोसी क्षेत्रों के सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे।
WAf𝕏TGin🖨
जम्मू मंडल में 23 मई को सजेगा श्रोजगार मेला 220 युवाओं के सपनों को मिलेगी सरकारी नौकरी की उड़ान

जम्मू। ‘‘आत्मनिर्भर भारत’’ के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए, उत्तर रेलवे का जम्मू मंडल 23 मई को एक भव्य ‘‘रोजगार मेला’’ आयोजित करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण समारोह में पारदर्शी चयन प्रक्रिया से चुने गए लगभग 220 होनहार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे।

अखिल भारतीय स्तर पर 5,100 चयनित अभ्यर्थी, जिसमें जम्मू और कश्मीर से 220 अभ्यर्थी युवा-राष्ट्र निर्माण में एक बड़ी भागीदारी जम्मू मंडल के जनसम्पर्क निरीक्षक श्री राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह आयोजन केंद्र सरकार के उस महाभियान का हिस्सा है, जिसके तहत देश के युवाओं को तेजी और ईमानदारी से सरकारी सेवाओं में शामिल किया जा रहा है। मकसद साफ है। योग्य युवाओं को रोजगार देना और उनकी ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण की धारा से जोड़ना।

समारोह की खास बातें मेले को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासनिक, तकनीकी और सुरक्षा की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। जम्मू-कश्मीर समेत पड़ोसी क्षेत्रों के सफल अभ्यर्थी इसमें शामिल होंगे। मंच से मुख्य अतिथि और वरिष्ठ अधिकारी हर चयनित युवा को व्यक्तिगत रूप से नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस अवसर पर नवनियुक्त युवा ‘‘राष्ट्र प्रथम’’ की भावना से सेवा करने की शपथ भी लेंगे।

विभिन्न विभागों के अभ्यर्थी को मिलेगी नियुक्ति जिसमें रेलवे के तकनीकी, गैर-तकनीकी और सुरक्षा श्रेणी के पदए डाक एवं वित्तीय विभाग के पदए चिकित्सा विभाग व बैंक के महत्वपूर्ण पद आदि शामिल हैं।

मंडल में आयोजित होने वाले रोजगार मेले पर मंडल रेल प्रबंधक जम्मू श्री विवेक कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी पूँजी हैं। जम्मू मंडल इस प्रतिष्ठित रोजगार मेले की मेजबानी कर गौरवान्वित है। 23 मई का दिन 220 परिवारों के लिए नई सुबहए नई उम्मीद लेकर आएगा। यह कदम क्षेत्र में आर्थिक स्थिरता और सामाजिक सशक्तिकरण की नींव को और मजबूत करेगा।

सभी चयनित उम्मीदवारों को ईमेल और डाक के माध्यम से सूचना भेजी जा चुकी है। अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचें ताकि नियुक्ति प्रक्रिया सुचारू रूप से सम्पन्न हो सके।