मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

निजी क्षेत्र में सेना की पत्नियों और बच्चों के लिए भर्ती अभियान

मुख्यालय 61 सब एरिया और एडब्ल्यूपीओ जयपुर सैन्य स्टेशन द्वारा एक सकारात्मक पहल

मुख्यालय 61 सब एरिया और एडब्ल्यूपीओ जयपुर सैन्य स्टेशन द्वारा एक सकारात्मक पहल

मुख्य बिंदु
  • जयपुर : जयपुर मिलिट्री स्टेशन में आवा सप्ताह समारोह के तहत, मुख्यालय 61 सब एरिया और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO), जयपुर मिलिट्री स्टेशन द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड और क्वेस कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से वीर नारियों, सेना की पत्नियों और बच्चों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाया गया।
  • AWPO के निदेशक कर्नल राजेश भुकर ने बताया कि कुल 04 वीर नारियों, 13 सैन्य पत्नियों और 15 आश्रितों (लड़के और लड़कियाँ) ने इस अभियान में भाग लिया और नौकरियों के लिए आवेदन किया।
  • उम्मीदवारों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच एक विस्तृत बातचीत के बाद, अंततः 02 वीर नारियों, 11 सैन्य पत्नियों और 11 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया और कंपनी में आयोजित होने वाले दूसरे दौर के साक्षात्कार के लिए चयन किया गया।
WAf𝕏TGin✉🖨
निजी क्षेत्र में सेना की पत्नियों और बच्चों के लिए भर्ती अभियान

जयपुर : जयपुर मिलिट्री स्टेशन में आवा सप्ताह समारोह के तहत, मुख्यालय 61 सब एरिया और आर्मी वेलफेयर प्लेसमेंट ऑर्गनाइजेशन (AWPO), जयपुर मिलिट्री स्टेशन द्वारा एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड, केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड और क्वेस कॉर्प लिमिटेड के सहयोग से वीर नारियों, सेना की पत्नियों और बच्चों के लिए एक विशेष भर्ती अभियान चलाया गया।

 

     AWPO के निदेशक कर्नल राजेश भुकर ने बताया कि कुल 04 वीर नारियों, 13 सैन्य पत्नियों और 15 आश्रितों (लड़के और लड़कियाँ) ने इस अभियान में भाग लिया और नौकरियों के लिए आवेदन किया। उम्मीदवारों और कंपनी प्रतिनिधियों के बीच एक विस्तृत बातचीत के बाद, अंततः 02 वीर नारियों, 11 सैन्य पत्नियों और 11 बच्चों को शॉर्टलिस्ट किया गया और कंपनी में आयोजित होने वाले दूसरे दौर के साक्षात्कार के लिए चयन किया गया।

 अभ्यर्थियों और कंपनी प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए, 61 सब एरिया की आवा अध्यक्षा श्रीमती शिवानी मेहरोत्रा ने वीर नारियों, सैनिकों की पत्नियों और बच्चों के लिए रोजगार सृजन की पहल की सराहना की और सैन्य बिरादरी को अवसर प्रदान करने के लिए कंपनियों का आभार व्यक्त किया। AWPO के निदेशक कर्नल राजेश भूकर ने इस नई शुरुआत के लिए आवा और कंपनियों की प्रयासों की सराहना की और भविष्य में भी इसे जारी रखने का आश्वासन दिया।