मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा व समझ बहुत छोटी है: नड्डा

मुख्य बिंदु
  • भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुावार को निशाना साधा और कहा कि उनका अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है।
  • नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज का अपमान किया और उन्हें चोर कहा।
  • उन्होंने कहा, समाज और अदालत द्वारा बारबार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नज़रअंदाज़ किया और ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाईं।
  • भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सजा सुनाए जाने के बाद भी राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े हुए हैं और ओबीसी समाज की भावनाओं को निरंतर आहत कर रहे हैं।
WAf𝕏TGin✉🖨
राहुल गांधी का अहंकार बहुत बड़ा व समझ बहुत छोटी है: नड्डा

भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सूरत की एक अदालत द्वारा मानहानि के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर शुावार को निशाना साधा और कहा कि उनका अहंकार बहुत बड़ा और समझ बहुत छोटी है।

नड्डा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए पूरे ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग) समाज का अपमान किया और उन्हें चोर कहा।

उन्होंने कहा, समाज और अदालत द्वारा बारबार समझाने और माफ़ी मांगने के विकल्प को भी उन्होंने नज़रअंदाज़ किया और ओबीसी समाज की भावना को लगातार ठेस पहुंचाईं।

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सजा सुनाए जाने के बाद भी राहुल गांधी एवं कांग्रेस पार्टी अपने अहंकार के चलते लगातार अपने बयान पर अड़े हुए हैं और ओबीसी समाज की भावनाओं को निरंतर आहत कर रहे हैं।