मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 22 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

शिवसेना ने संसदीय पार्टी के नेता के पद से संजय राउत को हटाया

मुख्य बिंदु
  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने संजय राउत को संसदीय पार्टी के नेता के पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर लोकसभा सदस्य गजानन कीर्तिकर को नियुक्त किया है।
  • लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में शिवसेना के शीर्ष नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि गजानन कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है।
  • संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित संसदीय पार्टी के कार्यांलय में शिवसेना नेताओं ने बृहस्पतिवार को कीर्तिकर का स्वागत किया।
  • लोकसभा में 18 सांसदों वाली शिवसेना के चार सांसदों ने उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी वफादारी व्यक्त की है।
  • ज्ञात हो कि पिछले वर्ष एकनाथ शिंदे ने ठाकरे पर पार्टी के मूल सिद्धांतों से भटकने और चिर प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस, राकांपा से हाथ मिलाकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए पार्टी का विभाजन किया था।
WAf𝕏TGin🖨
शिवसेना ने संसदीय पार्टी के नेता के पद से संजय राउत को हटाया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे नीत शिवसेना ने संजय राउत को संसदीय पार्टी के नेता के पद से हटा दिया है और उनके स्थान पर लोकसभा सदस्य गजानन कीर्तिकर को नियुक्त किया है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ को लिखे पत्र में शिवसेना के शीर्ष नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि गजानन कीर्तिकर को शिवसेना संसदीय पार्टी का नेता नियुक्त किया गया है।

संसद भवन की तीसरी मंजिल पर स्थित संसदीय पार्टी के कार्यांलय में शिवसेना नेताओं ने बृहस्पतिवार को कीर्तिकर का स्वागत किया।

लोकसभा में 18 सांसदों वाली शिवसेना के चार सांसदों ने उद्धव ठाकरे के प्रति अपनी वफादारी व्यक्त की है।ज्ञात हो कि पिछले वर्ष एकनाथ शिंदे ने ठाकरे पर पार्टी के मूल सिद्धांतों से भटकने और चिर प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस, राकांपा से हाथ मिलाकर महाराष्ट्र में सरकार बनाने का आरोप लगाते हुए पार्टी का विभाजन किया था।