मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

पीएम को मिले उपहारों की ईं-नीलामी में पदक विजेताओं की खेल सामग्री बनी आकर्षण का केंद्र

संस्कृति मंत्रालय द्वारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृतिचिह्नों की शुर की गईं ईं-नीलामी में, ओलंपिक और पैरालंपिक खेल प्रतियोगिताओं में पदक

WAf𝕏TGin✉🖨
पीएम को मिले उपहारों की ईं-नीलामी में पदक विजेताओं की खेल सामग्री बनी आकर्षण का केंद्र

नईं दिल्ली । संस्कृति मंत्रालय द्वारा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले उपहारों और स्मृतिचिह्नों की शुर की गईं ईं-नीलामी में, ओलंपिक और पैरालंपिक खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं द्वारा इस्तेमाल की गईं खेल सामग्री आकर्षण का केंद्र है और अभी तक इन्हीं की सबसे अधिक बोली लग रही है।

संस्कृति मंत्रालय की वेबसाइट पर अभी तक सबसे अधिक बोली, तोक्यो पैरालंपिक की बैडमिंटन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले कृष्णा नागर और रजत पदक जीतने वाले सुहास ललीनाकेरे यथीराज के बैडमिंटन रैकेटों की लगी है।

इनकी बोली 10 करोड़ रपये से ऊपर की लग चुकी है।नागर के रैकेट की कम से कम कीमत 80 लाख रपये जबकि यथीराज के रैकेट की कम से कम कीमत 50 लाख रपये तय की गईं है।