मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

थावरचंद ने की नायडू से भेंट

कर्नाटक के नव नियुत्त राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंवैया नायडु से शिष्टाचार भेंट

WAf𝕏TGin🖨
थावरचंद ने की नायडू से भेंट

नईं दिल्ली । कर्नाटक के नव नियुत्त राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने सोमवार को उपराष्ट्रपति एम. वेंवैया नायडु से शिष्टाचार भेंट की।

उप राष्ट्रपति सचिवालय ने यहां जारी एक संदेश में बताया कि श्री गहलोत ने श्री नायडू से उनके अधिकारिक के निवास पर मुलाकात की। श्री गहलोत राज्य सभा में सदन के नेता रह चुके हैं।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति तथा राज्यसभा के सभापति श्री नायडु ने श्री गहलोत का अभिनंदन किया और सदन के नेता के रूप में राज्य सभा में विमर्श के स्तर को बढ़ाने में उनकी भूमिका की सराहना की। बाद में श्री नायडू ने सदन में भी श्री गहलोत की सराहना की और कहा कि सदन के संचालन में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।