मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले बढ़कर 585493 हुए

भारत में बुधवार को कोविड-19 से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई। वहीं 18,653 नए मामले सामने आने के बाद

WAf𝕏TGin✉🖨
देश में कोरोना वायरस के संक्रमित मामले बढ़कर 585493 हुए

नयी दिल्ली। भारत में बुधवार को  कोविड-19  से एक दिन में रिकॉर्ड 507 लोगों की जान जाने के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 17,400 हो गई। वहीं 18,653 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,85,493 हो गए हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार देश में अब 2,20,114 लोगों का इलाज चल रहा है और 3,47,978 लोग ठीक हो चुके हैं।