मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 29 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

24 घंटे से अधिक समय तक सहेज कर रखे जा सकेंगे मानव हृदय

चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में लगे वैज्ञानिकों ने एक नई खोज को अंजाम दिया है। इस नई तकनीक के जरिए वैज्ञानिक किसी मृत व्यक्ति का ह्दय 24 घंटे से अधिक समय

WAf𝕏TGin✉🖨
24 घंटे से अधिक समय तक सहेज कर रखे जा सकेंगे मानव हृदय

नई दिल्ली। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में लगे वैज्ञानिकों ने एक नई खोज को अंजाम दिया है।

इस नई तकनीक के जरिए वैज्ञानिक किसी मृत व्यक्ति का ह्दय 24 घंटे से अधिक समय तक सहेज कर रख सकेंगे। जिससे ये ह्दय किसी जरूरतमंद को दिया जा सके।

डेलीमेल और द सन जैसी साइटों पर इन खबरों को कैरी किया गया है। साथ ही कृत्रिम उपकरणों से सहेजकर रखे गए ह्दय का वीडियो भी जारी किया है।

कुछ दिन पहले वैज्ञानिकों ने इस तरह का एक प्रयोग किया था जिसके जरिए वो लोग सूअरों के दिलों को 24 घंटे तक रखने में सक्षम रहे थे।

इसके बाद इस खोज की दिशा में और कदम बढ़ाया गया, अब वैज्ञानिकों ने किसी व्यक्ति के ह्दय को कृत्रिम साधनों से 24 घंटे तक रखने में सफलता हासिल की है जिससे ये कहा जा रहा है कि इस खोज के बाद हर उस व्यक्ति को ह्दय उपलब्ध कराया जा सकेगा जिसको 24 घंटे के अंदर ह्दय की जरूरत होगी।