मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सत्ता में फिर से आएगा भाजपा-शिवसेना गठबंधन

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में फिर से आएगा और थके हुए विपक्ष

WAf𝕏TGin✉🖨
 सत्ता में फिर से आएगा भाजपा-शिवसेना गठबंधन

अमरावती। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को भरोसा जताया कि भाजपा-शिवसेना गठबंधन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में फिर से आएगा और थके हुए विपक्ष का राजनीतिक परिदृश्य से सफाया हो जाएगा।

राज्य में 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए अमरावती और पुणे में रैलियों को संबोधित करते हुए ठाकरे ने कहा कि शिवसेना अपना घोषणा पत्र शनिवार को जारी करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ शिवसेना का उद्देश्य किसानों को कर्ज से मुक्त करना है बजाय कि उनका कर्ज माफ करना।’’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की फसल बीमा योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की प्रशंसा करते हुए उद्धव ने कहा कि उनकी कोशिश सबसे गरीब लोगों को साल में छह सिलेंडर मुफ्त देने की होगी।