मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 27 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

370 हटने के 39वें दिन ऐसे हैं हालात जम्मू कश्मीर के

कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी स्कूल बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे। अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को खत्म किए जाने के 39वें दिन बाद भी

WAf𝕏TGin✉🖨
370 हटने के 39वें दिन ऐसे हैं हालात जम्मू कश्मीर के

श्रीनगर। कश्मीर में बृहस्पतिवार को भी स्कूल बंद रहे और सार्वजनिक वाहन सड़कों से नदारद रहे।

अनुच्छेद 370 के अधिकांश प्रावधानों को खत्म किए जाने के 39वें दिन बाद भी कश्मीर में जनजीवन प्रभावित है। घाटी के ज्यादातर इलाकों से आवाजाही और लोगों के इकट्ठा होने पर लगी पाबंदियों को हटा लिया गया है।

हालांकि अधिकारियों के मुताबिक कानून-व्यवस्था को कायम रखने के लिए सुरक्षा बल अभी भी वहां पर तैनात हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी मोबाइल संचार पर पाबंदियों में ढील देने और वॉयस कॉल सेवाओं को बहाल करने पर भी विचार कर रहे हैं।