मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

योगी सरकार पर बरसे राहुल और प्रियंका

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस

WAf𝕏TGin✉🖨
योगी सरकार पर बरसे राहुल और प्रियंका

नई दिल्ली । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट एवं खबरें प्रसारित करने के लिए कुछ पत्रकारों की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा और आरोप लगाया कि यह सरकार जनता के मुद्दों पर ध्यान देने की बजाय भय का डंडा चला रही है।

राहुल गांधी ने अपने बारे में फैलाये जाने वाले दुष्प्रचार का हवाला देते हुए ट्वीट किया, अगर मेरे खिलाफ आरएसएस-भाजपा प्रायोजित विषैले दुष्प्रचार चलाने और गलत रिपोर्ट देने के लिए पत्रकारों को जेल में डाला जाए तो ज्यादातर अखबारों /समाचार चैनलों को बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की कमी का सामना करना पड़ जाएगा।

गांधी ने कहा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मूर्खतापूर्ण ढं़ग से व्यवहार कर रहे हैं।