मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

सरकार ले केरल में बाढ़ की जिम्मेदारी : निर्मला सीतारमण

रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार को पिछले वर्ष

WAf𝕏TGin🖨
सरकार ले केरल में बाढ़ की जिम्मेदारी : निर्मला सीतारमण

वायनाड । रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि केरल में मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाली वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) की सरकार को पिछले वर्ष अगस्त में राज्य में आई बाढ़ के लिए अपनी पूरी जम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।

श्रीमती सीतारमण ने केरल में राजग उम्मीदवार के लिए आयोजित चुनावी रैली में कहा, मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और उनकी सरकार के बहुत खराब प्रबंधन की वजह से राज्य को बाढ़ का कहर और इससे संबंधित मानवीय कष्ट को झेलना पड़ा।

उन्होंने केरल में राजग की सहयोगी पार्टी भारत धर्म जन सेना (बीडीजेएस) के संदेश और साहस की सराहना करते हुए कहा कि यह ‘‘सेना’ धर्म का संरक्षक है।

बीडीजेएस के अध्यक्ष तुषार वेल्लापल्ली वायनाड क्षेत्र के उम्मीदवार है।