मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
National News

हिजबुल व लश्कर के पांच आतंकी ढेर

दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तय्यबा के पांच आतंकवादी ढेर हो गये

WAf𝕏TGin✉🖨
हिजबुल व लश्कर के पांच आतंकी ढेर

श्रीनगर दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में शनिवार को आतंकवादियों के खिलाफ घेराबंदी और तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तय्यबा के पांच आतंकवादी ढेर हो गये।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राइफल्स, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और पुलिस के विशेष अभियान दस्ते ने कुलगाम जिले के चोवगाम में सुबह संयुक्त अभियान छेड़ा था।

सुरक्षा बल के जवान गांव में उस इलाके की ओर बढ़ रहे थे,जहां आतंकवादी छुपे हुए थे। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलाई। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में पांच आतंकवादी मारे गये।

अंतिम रिपोर्ट मिलने तक अभियान जारी था। इस बीच कुलगाम में सुरक्षा बलों के अभियान में बाधा डालने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए हवा में गोलियां चलायी और आंसूगैस के गोले छोड़े।

सुरक्षा बलों की कार्रवाई में दो लोग गोली लगने से जख्मी हो गये। दूसरी तरफ प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से बारामूला और जम्मू क्षेत्र के बनिहाल के बीच ट्रेन सेवा स्थगित करने के साथ ही अनंतनाग तथा कुलगाम जिले में इंटरनेट सेवायें बंद करवा दिये।

मुठभेड़ में मारे गये पांचो आतंकवादियों की पहचान गुलजारअहमद पड्डेर, फैसल अहमद राथेर, जाहिद अहमद मीर, मंसूर मौलवी और जहूर अहमद लोन के रूप में की गयी है।

ये सभी हिजबुल मुजाहिदीन और लश्कर-ए-तय्यबा से जुड़े हुए थे। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल पर इनके पास से हथियार और विस्फोटक बरामद किये हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा अग्रिम कार्रवाई कर रही है।