मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Kota News

सीआई रामकिशन गोदारा को मिली बड़ी कामयाबी,ऑपरेशन गरूडव्यूह के तहत दो तस्करों को किया गिरफ्तार,28 लाख की अवैध स्मैक बरामद

के डी अब्बासी

WAf𝕏TGin🖨
सीआई रामकिशन गोदारा को मिली बड़ी कामयाबी,ऑपरेशन गरूडव्यूह के तहत दो तस्करों को किया गिरफ्तार,28 लाख की अवैध स्मैक बरामद

कोटा। कोटा शहर के भीमगंजमंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा ने अपनी पुलिस टीम के साथ आज ऑपरेशन गरूडव्यूह के तहत कोचिंग स्टूडेंट के पास पहुँचने से पहले ही दो नशे के सौदागरों चूरू के सुजानगढ़ निवासी विकास सोलंकी उर्फ गजनी और चूरू सुजानगढ़ सूर्य भगवान मंदिर के पास निवासी भारत जाट उर्फ बाबा को गिरफ्तार कर इन दोनों के कब्जे से 132.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 28 लाख रुपए के लगभग की कीमत बताई गई है।

कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के लिए चलाये गये विशेष अभियान "ऑपरेशन गरूडव्यूह" को सफल बनाने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सैनी के निर्देशन में डी एसपी डॉ पूनम के सुपरविजन में भीमगंज मंडी थाना प्रभारी रामकिशन गोदारा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया जिस पुलिस टीम में सब इंस्पेक्टर राजकुमार कांस्टेबल प्रवीण, शिवकुमार, लोकेश, मुकेश, प्रेमप्रकाश, नितेश और इन्द्र सिह (ANTF चौकी को शामिल किया।

इस प्रकरण को सुलझाने में अहम भूमिका कांस्टेबल इन्द्र सिह की बताई गई है।

गठित पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए इन दोनों तस्करों को माल रोड इंदिरा कॉलोनी के सामने पार्क से गिरफ्तार किया है।