मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

कुण्डा निवासी भीम सिंह व चिम सिंह का सपना हुआ साकार,मिला आशियाना का पट्टा, जताया सरकार का आभार

मुख्य बिंदु
  • जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर ग्रामीण के लिए बहुत ही लाभदायी साबित हो रहे है।
  • ग्राम पंचायत कुण्डा में आयोजित फॉलोअप शिविर में ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें चिम सिंह पुत्र उत्तम सिंह एवं भीम सिंह पुत्र विजय सिंह का सपना आकार हुआ एवं वर्षो की मुराद एक दिवस में पूरी हो गई व आशियाना का पट्टा मिल गया।
  • चिम सिंह व भीम सिंह लम्बे समय से अपने आवास के स्वामित्व की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली।
  • कुण्डा में आयोजित शिविर में उनकी मनोकामना संवेदनशील सरकार की बदौलत पूरी हो गई।
  • शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार लक्ष्मीनारायण तथा सहायक शिविर प्रभारी मेहराराम प्रजापत ने चिम सिंह व भीम सिंह को अपने हाथों से पट्टा प्रदान किया तो उनके चेहरों पर खुशी छा गई।
  • उन्होंने इस कार्य के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री जी व प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि फॉलोअप शिविर की बदौलत आज हमारी मुराद पूरी हुई है।
WAf𝕏TGin✉🖨
कुण्डा निवासी भीम सिंह व चिम सिंह का सपना हुआ साकार,मिला आशियाना का पट्टा, जताया सरकार का आभार

जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा फॉलोअप शिविर ग्रामीण के लिए बहुत ही लाभदायी साबित हो रहे है। ग्राम पंचायत कुण्डा में आयोजित फॉलोअप शिविर में ऐसा ही मामला सामने आया, जिसमें चिम सिंह पुत्र उत्तम सिंह एवं भीम सिंह पुत्र विजय सिंह का सपना आकार हुआ एवं वर्षो की मुराद एक दिवस में पूरी हो गई व आशियाना का पट्टा मिल गया।

चिम सिंह व भीम सिंह लम्बे समय से अपने आवास के स्वामित्व की आवश्यकता महसूस कर रहे थे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कुण्डा में आयोजित शिविर में उनकी मनोकामना संवेदनशील सरकार की बदौलत पूरी हो गई।

शिविर प्रभारी एवं नायब तहसीलदार लक्ष्मीनारायण तथा सहायक शिविर प्रभारी मेहराराम प्रजापत ने चिम सिंह व भीम सिंह को अपने हाथों से पट्टा प्रदान किया तो उनके चेहरों पर खुशी छा गई।

उन्होंने इस कार्य के लिए संवेदनशील मुख्यमंत्री जी व प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि फॉलोअप शिविर की बदौलत आज हमारी मुराद पूरी हुई है।

पट्टे को लेकर दोनों परिवारों में खुशियां छा गई।