मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

झाबरा शिविर में भैरवा निवासी महताब सिंह को मिला कृषि यंत्र योजना का लाभ, मिली 49 हजार रूपयें की वितीय स्वीकृति का लाभ, जताया सरकार का आभार

मुख्य बिंदु
  • जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 किसानों के लिए लाभदायी साबित हो रहे है वही उन्हें शिविर के मौके पर कृषि विभाग की अनुदानित योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है।
  • ग्राम पंचायत झाबरा में बुधवार को आयोजित शिविर में भैरवा निवासी किसान महताब सिंह के लिए खुशियां लेकर आया एवं उसे कृषि यंत्र योजना के तहत रोटावेटर यंत्र खरीद के लिए 49 हजार 200 रूपये की मौके पर ही वितीय स्वीकृति का लाभ मिल गया।
  • कृषि विभाग के पर्यवेक्षक राम नारायण कुमावत ने किसान महताब सिंह को कृषि यंत्र योजना के तहत रोटावेटर यंत्र खरीद के लिए आवेदन करवाया एवं ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान की।
  • शिविर के अवसर पर शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह एवं सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार ने किसान महताब सिंह को 49 हजार 200 रूपये के इस कृषि यंत्र के अनुदान के रूप में वितीय स्वीकृति पत्र प्रदान किया तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई।
WAf𝕏TGin🖨
झाबरा शिविर में भैरवा निवासी महताब सिंह को मिला कृषि यंत्र योजना का लाभ, मिली 49 हजार रूपयें की वितीय स्वीकृति का लाभ, जताया सरकार का आभार

     जैसलमेर । जिले में चल रहे ग्रामीण सेवा शिविर-2026 किसानों के लिए लाभदायी साबित हो रहे है वही उन्हें शिविर के मौके पर कृषि विभाग की अनुदानित योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। ग्राम पंचायत झाबरा में बुधवार को आयोजित शिविर में भैरवा निवासी किसान महताब सिंह के लिए खुशियां लेकर आया एवं उसे कृषि यंत्र योजना के तहत रोटावेटर यंत्र खरीद के लिए 49 हजार 200 रूपये की मौके पर ही वितीय स्वीकृति का लाभ मिल गया।

     कृषि विभाग के पर्यवेक्षक राम नारायण कुमावत ने किसान महताब सिंह को कृषि यंत्र योजना के तहत रोटावेटर यंत्र खरीद के लिए आवेदन करवाया एवं ऑनलाइन स्वीकृति प्रदान की। शिविर के अवसर पर शिविर प्रभारी एवं विकास अधिकारी पंचायत समिति जैसलमेर महेश सिंह एवं सहायक कृषि अधिकारी महेश कुमार ने किसान महताब सिंह को 49 हजार 200 रूपये के इस कृषि यंत्र के अनुदान के रूप में वितीय स्वीकृति पत्र प्रदान किया तो उसके चेहरे पर खुशी छा गई।

       महताब सिंह ने कहा कि पहले खेती पारम्परिक तरीके से करने से जहां समय अधिक लगता था वही मजदूरी पर राशि भी अधिक खर्च होती थी लेकिन अब इस यंत्र का उपयोग करने से खेती की जुताई एवं भूमि तैयार करने में समय कम लगेगा वही मजदूरी में भी बचत होगी। वास्तव में महताब सिंह के लिए यह शिविर उपयोगी रहा एवं उसने संवेदनशील राज्य सरकार के प्रति तहेदिल से आभार जताया एवं कहा कि कृषि विभाग की अनुदानित योजनाएं किसानों के जीवन में एक नया उजियारा ला रही है।