मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्राम पंचायत नेडान में पोकरण विधायक एवं जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल,

मुख्य बिंदु
  • आमजन को मिला त्वरित राहत का भरोसा पानी, सड़क, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई, अधिकारियों को संवेदनशीलता से समाधान के निर्देश जैसलमेर।
  • आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पोकरण विधायक मंहत प्रतापपुरी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने ग्राम पंचायत नेडान में जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना।
  • इस दौरान उन्होंनें ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं कई प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत भी प्रदान की।
  • जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को जिला कलक्टर के समक्ष रखा।
WAf𝕏TGin🖨
ग्राम पंचायत नेडान में पोकरण विधायक एवं जिला कलक्टर ने की जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल,

आमजन को मिला त्वरित राहत का भरोसा पानी, सड़क, बिजली सहित विभिन्न समस्याओं पर सुनवाई, अधिकारियों को संवेदनशीलता से समाधान के निर्देश जैसलमेर।

आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के उद्देश्य से पोकरण विधायक मंहत प्रतापपुरी एवं जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल ने ग्राम पंचायत नेडान में जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की परिवेदनाओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान उन्होंनें ने प्रत्येक परिवादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए एवं कई प्रकरणों में तत्काल कार्रवाई कर पीड़ितों को राहत भी प्रदान की।

जनसुनवाई एवं रात्रि चौपाल में बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं एवं शिक्षा से जुड़ी समस्याओं को जिला कलक्टर के समक्ष रखा। इसके साथ ही बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करवाने, एएनएम के रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति, खराब पडे हैंण्ड पम्पों की मरम्मत करवाने, अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्यओं सहित विभिन्न राजस्व एवं प्रशासनिक मुद्दों पर भी विस्तार से अवगत कराया गया।

जिला कलक्टर जोरवाल ने सभी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। इस अवसर पर पोकरण विधायक कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आमजन को राहत पहुंचाना है और इसके लिए अधिकारियों को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए कार्य करना होगा।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी प्रत्येक समस्या का समाधान प्राथमिकता से किया जाएगा एवं प्रशासन पूरी प्रतिबद्धता के साथ आमजन के हितों की रक्षा के लिए कार्यरत है। इस दौरान ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास एवं संतोष का माहौल देखने को मिला।

इस अवसर पर ग्राम रथों एवं कला जत्थों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनओं की जानकारी प्रदान की गई। एक ओर अत्याधुनिक एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों द्वारा योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जा गई, वहीं दूसरी ओर लोक संस्कृति से जुड़े कला-जत्था एवं लोक कलाकारों के माध्यम से पारंपरिक शैली में जन-जागरूकता का संदेश प्रसारित किया गया।

ये रहे उपस्थित इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी रश्मि रानी, उपखण्ड अधिकारी हीर सिंह चारण, विकास अधिकारी हनुमानराम, सरंपच नेडान सेदान सिंह, संबंधित विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।