मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

जिले में अडानी फाउंडेशन द्वारा सीएचसी नाचना व मोहनगढ़ पर टीबी मरीजों को प्रदान किए निक्षय पोषण किट

मुख्य बिंदु
  • निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिले में टीबी रोगियो पोषण किट वितरित किए गये।
  • इन पोषण किट वितरण का उद्देष्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग देना है।
  • अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ स्वप्निल राजवंशी व चिकित्स अधिकारी प्रभारी नाचना द्वारा आज शुक्रवार को सीएचसी नाचना पर टीबी मरीजों को 10 पोषण किट वितरण किये गये तथा सीएचसी मोहनगढ़ में भी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, मोहनगढ़ की उपस्थिति में 14 पोषण किट वितरण किये गये।
  • राजवंशी ने बताया कि भामाशाओं, अधिकारियों, सेवाभावी लोगों व संस्थाओ के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरण करने का आह्वान किया।
  • जिससे जिले के टीबी मरीजों को जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिले और टीबी से मुक्ति पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।
WAf𝕏TGin✉🖨
जिले में अडानी फाउंडेशन द्वारा सीएचसी नाचना व  मोहनगढ़ पर टीबी मरीजों को प्रदान किए निक्षय पोषण किट

जैसलमेर। निक्षय मित्र योजना के अन्तर्गत अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिले में टीबी रोगियो पोषण किट वितरित किए गये। इन पोषण किट वितरण का उद्देष्य क्षय रोग से पीड़ित मरीजों को बेहतर पोषण सहायता प्रदान कर उनके उपचार में सहयोग देना है।

अडानी फाउंडेशन एवं अडानी ग्रीन एनर्जी की ओर से जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ स्वप्निल राजवंशी व चिकित्स अधिकारी प्रभारी नाचना द्वारा आज शुक्रवार को सीएचसी नाचना पर टीबी मरीजों को 10 पोषण किट वितरण किये गये तथा सीएचसी मोहनगढ़ में भी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, मोहनगढ़ की उपस्थिति में 14 पोषण किट वितरण किये गये।

डॉ. राजवंशी ने बताया कि भामाशाओं, अधिकारियों, सेवाभावी लोगों व संस्थाओ के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा निक्षय मित्र बनकर टीबी रोगियों को निक्षय पोषण किट वितरण करने का आह्वान किया। जिससे जिले के टीबी मरीजों को जरूरत के अनुसार पोषक तत्व मिले और टीबी से मुक्ति पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

उन्होनें बताया कि समस्त टीबी मरीजों को अच्छी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवातें हुए टीबी मरीजो को हर स्तर पर निःशुल्क जांच व उपचार सेवाएं उपलब्ध करवाना व ईलाज के दौरान उन्हें अच्छा पोषण मिल सकें जिसके लिए सामुदायिक सहायता निक्षय मित्र से उपलब्ध करवाना मुख्य उद्देष्य है।

इस दौरान एसटीएस भंवराराम, सीएचसी नाचना एवं मोहनगढ़ के स्टाफ इत्यादि कार्मिक उपस्थित रहे।