मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026

एसआईआर में जैसलमेर की शानदार उपलब्धि, बीएलओ बने प्रेरणा स्रोत

मुख्य बिंदु
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले 26 बीएलओ का किया बहुमान प्रंशसा पत्र एवं प्रोत्साहन उपहार देकर किया सम्मानित, सराहनीय कार्य के लिए की तारीफ एवं दी बधाई जैसलमेर।
  • विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) -2026 के तहत मतदाता सूची के शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं मैपिग का कार्य समय से पूर्व पूर्ण निष्ठा के साथ करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) प्रताप सिंह ने जैसलमेर जिले के छब्बीस (26) बीएलओ का जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशंसा-पत्र एवं प्रोत्साहन उपहार देकर सम्मानित किया।
  • इस मौके पर उप-जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) परसाराम सैनी, सत्यप्रकाश खत्री(आर.
  • एस) एवं सम्मानित होने वाले बी.
  • जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्व करने पर सम्मानित होने वाले सभी बीएलओं को हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि उनका उत्कष्ट कार्य अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक बनेगा ।
WAf𝕏TGin🖨
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) - 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर में शत-प्रतिशत कार्य करने वाले 26 बीएलओ का किया बहुमान प्रंशसा पत्र एवं प्रोत्साहन उपहार देकर किया सम्मानित, सराहनीय कार्य के लिए की तारीफ एवं दी बधाई जैसलमेर।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर ) -2026 के तहत मतदाता सूची के शत-प्रतिशत परिगणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन एवं मैपिग का कार्य समय से पूर्व पूर्ण निष्ठा के साथ करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (जिला कलक्टर) प्रताप सिंह ने जैसलमेर जिले के छब्बीस (26) बीएलओ का जिला कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशंसा-पत्र एवं प्रोत्साहन उपहार देकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उप-जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर) परसाराम सैनी, सत्यप्रकाश खत्री(आर.ए.एस) एवं सम्मानित होने वाले बी.एल.ओ उपस्थित रहे।

जिला कलक्टर प्रताप सिंह ने एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य समय से पूर्व करने पर सम्मानित होने वाले सभी बीएलओं को हार्दिक बधाई दी एवं कहा कि उनका उत्कष्ट कार्य अन्य बीएलओ के लिए प्रेरणादायक बनेगा । उन्होंनें सम्मानित होने वाले बीएलओं को कहा कि वे अपने एसआईआर में किये गये कार्याे का आज ही अपने सहपाठी 10-10 बीएलओं को अपने कार्य के अनुभवों को साझा करेगे, ताकि वे बीएलओं भी उनके अनुभवों का उपयोग करते हुए समय पर मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य कर सके।

इस मौके पर बीएलओं ने एसआईआर मे किये गए शत-प्रतिशत कार्य के क्रियाकलापों एवं प्रयासों के बारे में अपने अनुभवों को सुनाया साथ ही उन्हें मैपिग के लिए आ रही समस्या से भी अवगत कराया।

इन बूथ लेवल अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में व्यक्तिगत रूचि लेकर जहां मतदाताओं को गणना-पत्र वितरित किये, वही उनके साथ बैठकर सभी सूचनाओं सहित फार्म भी भरवाये यही नही इस दौरान उन्हें छितरी हुई ढाणीयों में जाकर लोगों से सम्पर्क किया एवं इस कार्य को अंजाम दिया।

उन्होंने यह कर दिखाया कि कोई भी कार्य कठिन नही है, बल्कि उसके लिए लग्न एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की जरूरत है।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उप-जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएलओ का हौसलाअफजाई की एवं उनके द्वारा बताई गई समस्याओं के निराकरण का भी विश्वास दिलाया। साथ ही उन्होनें बीएलओं के साथ ग्रुप फोटों भी खिचवाए।

ये बीएलओ हुए सम्मानित विधानसभा क्षेत्र जैसलमेर (132) के एसआईआर में शत-प्रतिशत मैपिग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य करने पर 22 बीएलओ को सम्मानित किया गया । इसमें तिबनसर भाग संख्या 23 के बीएलओं मगाराम, पारूराम भील की ढाणी भाग संख्या 200 के बीएलओ जिलेसिंह , मेणाउ भाग संख्या 215 के महेन्द्र कुमार शर्मा, कोरिया के भाग संख्या 238 के बीएलओ मानसिंह मीणा, पीथोडाई के भाग सख्ंया 284 के बीएलओ हाजी खानं, उगवा भाग सख्या 228 के बीएलओं वीरेन्द्र सिंह, मूलीया के भाग संख्या 292 के भंवर सिंह, अदरोई के भाग संख्या 295 के तगाराम, कठोडा के भाग संख्या 301 के गंगा सिंह, सादक की ढाणी भाग संख्या 312 के हरि सिंह, भीमसर के भाग संख्या 315 के स्वरूप सिंह, नया अचला के भाग संख्या 320 के पब सिंह, भोपा के भाग संख्या 325 के अमराराम, गमनों की ढाणी भाग संख्या 327 के गोंविन्ददान, अजीज