मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण सेवा शिविर-2025 19 सितम्बर को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर,

शिविर में एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

शिविर में एक ही छत के नीचे ग्रामीणों को मिलेगा योजनाओं का लाभ

मुख्य बिंदु
  • राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुँचाने के उद्देश्य से जैसलमेर सहित प्रदेशभर में सेवा पर्व पखवाडा के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
  • इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जल संसाधन, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की योजनाएं एवं सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई जा रही है।
  • इन ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणजनों को उनकी समस्याओं का समाधान गांव में आयोजित शिविर में ही मिल सके, ताकि इससे समय, संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
WAf𝕏TGin✉🖨
जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ शीघ्र पहुँचाने के उद्देश्य से जैसलमेर सहित प्रदेशभर में सेवा पर्व पखवाडा के तहत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जल संसाधन, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की योजनाएं एवं सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई जा रही है। 

          इन ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणजनों को उनकी समस्याओं का समाधान गांव में आयोजित शिविर में ही मिल सके, ताकि इससे समय, संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। 

19 सिरम्बर को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर

अभियान के तहत शुक्रवार 19 सितम्बर को जैसलमेर जिले के उपखण्ड क्षेत्र फतेहगढ की ग्राम पंचायत बईया व तेजरावा में, उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर की पंचायत समिति सम के ग्राम पंचायत पूनमनगर व तेजपाला में, पंचायत समिति जैसलमेर की गा्रम पंचायत रूपसी, पिथला एवं मोहनगढ पंचायत समिति के खींवसर व बांकलसर में, उपखण्ड क्षेत्र भणियाणा की ग्राम पंचायत फलसुण्ड व स्वामी जी की ढाणी में एवं उपखण्ड क्षेत्र पोकरण के लिए भैंसडा, खेलाणा, एवं आसकन्द्रा में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जायेगा।