मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Jaislmer news

ग्रामीण सेवा शिविर-2025 ग्रामीण सेवा शिविरों की शुरुआत, जनसेवा को मिलेगी नई दिशा

18 सितम्बर को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, शिविर में आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

18 सितम्बर को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे शिविर, शिविर में आमजन की समस्याओं का होगा समाधान

WAf𝕏TGin✉🖨

जैसलमेर। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास एवं आमजन को राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ त्वरित रूप से पहुँचाने के उद्देश्य से जैसलमेर सहित प्रदेशभर में 17 सितम्बर से ष्ग्रामीण सेवा शिविरष् अभियान की शुरुआत की गई है।

इन शिविरों में राजस्व, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय, महिला एवं बाल विकास, कृषि, पशुपालन, जल संसाधन, शिक्षा, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति सहित विभिन्न विभागों की योजनाएं एवं सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।

ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा रहा है, ताकि ग्रामीणजनों को उनकी समस्याओं का समाधान गांव में ही मिल सके। साथ ही इससे समय, संसाधनों की बचत के साथ पारदर्शिता एवं जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

18 सिरम्बर को इन ग्राम पंचायतों में आयोजित होंगे शिविर जैसलमेर जिले में ग्राम पंचायतवार निर्धारित शिविर कार्यक्रम के अनुसार गुरूवार 18 सितम्बर को उपखण्ड क्षेत्र फतेहगढ की ग्राम पंचायत भाडली, कोहरा व मेहरो की ढाणी में, उपखण्ड क्षेत्र जैसलमेर की पंचायत समिति सम के ग्राम पंचायत रायमला व राघवा में, पंचायत समिति जैसलमेर की गा्रम पंचायत हमीरा, चांधन एवं मोहनगढ पंचायत समिति के नेहड़ाई व खींया में, उपखण्ड क्षेत्र भणियाणा की ग्राम पंचायत बारठ का गांव व इन्द्रानगर में एवं उपखण्ड क्षेत्र पोकरण के लिए नेडान, सनावडा, एवं अजासर में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जायेगा। इन शिविरों के लिए समंबधित उपखण्ड स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।