मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Health Plus

पीआईएमएस उमरड़ा में अत्याधुनिक तकनीक वाली नई सीटी स्केन मशीन का हुआ उद्घाटन

मुख्य बिंदु
  • पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा के रेडियोलॉजी विभाग में नई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल ने फीता काटकर किया।
  • यह नई सीटी स्कैन मशीन अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करेगी और रोगियों का बेहतर और सटीक निदान प्रदान करेगी।
  • मशीन नवीनतम तकनीकों से लैस है और यह उच्च गुणवत्ता प्रदान करेगी, जिससे डॉक्टरों को रोगों का शीघ्र और सटीक निदान करने में मदद मिलेगी।
  • पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक मशीनरी और उच्च कुशल डॉक्टरों के माध्यम से ही बेहतर चिकित्सा संभव है।
  • पिम्स हॉस्पिटल सदैव रोगियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
  • रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
पीआईएमएस उमरड़ा में अत्याधुनिक तकनीक वाली नई सीटी स्केन मशीन का हुआ उद्घाटन
1 / 2

उदयपुर। पेसिफिक इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीआईएमएस), उमरड़ा के रेडियोलॉजी विभाग में नई अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन चेयरपर्सन श्रीमती शीतल अग्रवाल ने फीता काटकर किया।

यह नई सीटी स्कैन मशीन अस्पताल की चिकित्सा सेवाओं को और मजबूत करेगी और रोगियों का बेहतर और सटीक निदान प्रदान करेगी। मशीन नवीनतम तकनीकों से लैस है और यह उच्च गुणवत्ता प्रदान करेगी, जिससे डॉक्टरों को रोगों का शीघ्र और सटीक निदान करने में मदद मिलेगी।

पिम्स के चेयरमेन आशीष अग्रवाल ने कहा कि आधुनिक मशीनरी और उच्च कुशल डॉक्टरों के माध्यम से ही बेहतर चिकित्सा संभव है। पिम्स हॉस्पिटल सदैव रोगियों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेडियोलॉजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. हरिराम ने नई सीटी स्कैन मशीन की जानकारी देते हुए बताया कि अत्याधुनिक विशेषताओं और क्षमताओं जैसे उच्च रिजॉल्यूशन इमेजिंग, कम विकिरण खुराक, तेज स्कैनिंग व 3डी इमेजिंग से मरीज लाभान्वित होंगे।

पिम्स हॉस्पिटल के संस्थापक बी. आर. अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि पिम्स हॉस्पिटल, उदयपुर में अपनी उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं और अत्याधुनिक मशीनरी के लिए जाना जाता है।

यह नई सीटी स्कैन मशीन इस प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी। यह नई सीटी स्कैन मशीन पिम्स हॉस्पिटल की प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह अपने रोगियों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सेवा प्रदान करे।

इस अवसर पर साई तिरुपति विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बी. एल. कुमार, प्रिंसिपल डॉ. सुरेश गोयल, रजिस्ट्रार देवेंद्र जैन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. चंद्रा माथुर तथा सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।