मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की नारी वैभव मुहिम पूरे राजस्थान में चलाने की आवश्यकता: दीप्ति किरण माहेश्वरी

महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाएगा

मुख्य बिंदु
  • राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन जा चलाई जा रही नारी वैभव मुहिम को पूरे राजस्थान में चलाए जाने की आवश्यकता है जिससे जरुरत मंद हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।
  • विधायक श्रीमती माहेश्वरी शनिवार को श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के राजसमंद सेंटर के शुभारंभ अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी।
  • उन्होंने कहा कि नारी वैभव मुहिम के तहत सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से बडी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग कर पाएगी।
  • उन्होंने कहा कि वे राजसमंद में इस संगठन की शाखा को पूरा सहयोग प्रदान करेंगी और जो भी महिलाएं रोजगार से जुडना चाहती हैं उन्हें हर संभव मदद करेंगी।
WAf𝕏TGin✉🖨
श्री एकलिंगनाथ सेवा संगठन की नारी वैभव मुहिम पूरे राजस्थान में चलाने की आवश्यकता: दीप्ति किरण माहेश्वरी

उदयपुर। राजसमंद विधायक दीप्ति किरण माहेश्वरी ने कहा कि श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन जा चलाई जा रही नारी वैभव मुहिम को पूरे राजस्थान में चलाए जाने की आवश्यकता है जिससे जरुरत मंद हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा।

विधायक श्रीमती माहेश्वरी शनिवार को श्री एकलिंग नाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन के राजसमंद सेंटर के शुभारंभ अवसर पर बडी संख्या में उपस्थित महिलाओं को संबोधित कर रही थी।

उन्होंने कहा कि नारी वैभव मुहिम के तहत सिलाई और ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण से बडी संख्या में महिलाएं आत्मनिर्भर बनेगी और अपने परिवार को आर्थिक सहयोग कर पाएगी।

उन्होंने कहा कि वे राजसमंद में इस संगठन की शाखा को पूरा सहयोग प्रदान करेंगी और जो भी महिलाएं रोजगार से जुडना चाहती हैं उन्हें हर संभव मदद करेंगी।

श्रीमती माहेश्वरी ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह प्रशिक्षण केंद्र क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा तथा उनके आत्मविश्वास और स्वावलंबन को नई दिशा देगा।

इस सराहनीय पहल के लिए श्री एकलिंगनाथ राष्ट्रीय सेवा संगठन का अभिनंदन प्रकट करती हूं।

उदयपुर के संस्थापक अध्यक्ष आकाश बागडी ने कहा कि 2026 में संगठन ग्रामीण क्षेत्र में हजारों महिलाओं को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाएगा। नायरा गृह उद्योग से भी बडी संख्या में महिलाओं को जोडा जाएगा।

श्री बागडी शुक्रवार को संगठन की राजसमंद शाखा के शुभारंभ मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि संगठन अपनी ग्रामीण शाखाओं का और विस्तार कर रहा है।

राजसमंद में भी नारी वैभव मुहिम के तहत हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर रोजगार से जोडा जाएगा। श्री बागडी ने बताया कि राजसमंद के राजनगर कस्बे में मालीवाडा, सामुदायिक केंद्र पर प्रशिक्षण शिविर शुरु किया जा रहा है।

संगठन के नए सेंटर पर महिलाओं व युवतियों को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बागडी ने बताया कि राजसमंद में सिलाई व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के प्रति महिलाओं को खूब रुचि देखी गई है।

इस पर स्थानीय जिला अध्यक्ष से जिले में अन्य क्षेत्रों में भी सेंटर खोलने व महिलाओं को जोडने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस पहल की सराहना की है तथा बागडी को सभी संभव सहयोग देने का भी आश्वासन दिया है।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन कुमावत, नगर अध्यक्ष दिनेशजी, नगर महामंत्री भगवानसिंह, नगर महामंत्री रजनीकांता साहू व पार्षद सुरेश माली भी उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि संगठन ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी शाखाएं खोली है। उदयपुर के अलावा जोधपुर, भीलवाडा, चित्तौडगढ जिलों में भी संगठन के सेंटर चल रहे हैं।