मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 26 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Headlines

विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को वर्ष 2026 की शुभकामनायें दी

मुख्य बिंदु
  • राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।
  • श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2026 सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृ‌द्धि, वैभव और सफलता लेकर आए।
  • उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वर्ष राजस्थान के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।
  • विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को सुदृढ़ करते हुए सभी जनप्रतिनिधि और नागरिकगण मिलकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएँ।
  • उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया तथा सभी नागरिकों से आपसी स‌द्भाव, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।
  • श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2026 हम सभी के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का प्रतीक बने।
WAf𝕏TGin✉🖨
विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने प्रदेशवासियों को वर्ष 2026 की शुभकामनायें दी

जयपुर। राजस्थान के विधानसभाध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अंग्रेजी नववर्ष 2026 पर प्रदेशवासियों को अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी है।

श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2026 सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, समृ‌द्धि, वैभव और सफलता लेकर आए। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह वर्ष राजस्थान के सर्वांगीण विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा।

विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि अपने लोकतांत्रिक मूल्यों और परम्पराओं को सुदृढ़ करते हुए सभी जनप्रतिनिधि और नागरिकगण मिलकर प्रदेश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएँ। उन्होंने युवाओं से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आहवान किया तथा सभी नागरिकों से आपसी स‌द्भाव, सहयोग और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

श्री देवनानी ने कहा कि वर्ष 2026 हम सभी के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और नई उम्मीदों का प्रतीक बने। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि नया वर्ष सभी प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली और सुख-शांति लेकर आए।