नयी दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर तिरंगा फहराया। जिसके तुरंत बाद परेड की शुरुआत हो गयी। सबसे पहले हेलीकॉप्टरों ने फूल बरसाए और इसके बाद पूर्व सैनिकों ने राष्ट्रपति को सलामी दी।बांग्लादेश सैन्य बल की 122 सदस्यीय टुकड़ी ने पहली बार अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस टुकड़ी का नेतृत्व लेफ्टिनेंट कर्नल अबु मोहम्मद शाहनूर शावोन, डिप्टी लेफ्टिनेंट फरहान इशराक और फ्लाइट लेफ्टिनेंट सिबत रहमान ने किया |
राष्ट्रपति कोविंद ने फहराया तिरंगा
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ पर तिरंगा फहराया। जिसके तुरंत बाद परेड की शुरुआत हो गयी।
