देश में पिछले 24 घंटे में कुल 19,138 कोविड-19 के रोगी स्वस्थ हुए हैं। इससे अब तक स्वस्थ हुए रोगियों की संख्या बढ़कर 4,95,515 हो गई। इसके फलस्वरूप राष्ट्रीय रिकवरी दर में 0.33 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह आज 62.42 प्रतिशत है। कुल 2,76,882 सक्रिय रोगियों का उपचार किया जा रहा है।
रिकवरी दर में सुधार का कारण अधिक मात्रा में गंभीर जांच है, जिससे रोगियों की शीघ्र पहचान सुनिश्चित की जा सकी। भारत में अस्पताल ढांचे को पर्याप्त बनाया गया है, जिससे प्राथमिकता पर नैदानिक प्रबंधन के मामलों के समय पर पहचान करने में मदद मिली।
देश में अस्पतालों के ढांचे को बढ़ाने के कारण आज हमारे पास 1216 विशेष कोविड अस्पताल, 2703 विशेष कोविड स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र और 9,909 कोविड केयर सेंटर हैं, जिनमें आइसोलेशन बिस्तर और ऑक्सीजन सुविधा युक्त आईसीयू फेसिलिटीज हैं।
देश में 18 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की रिकवरी दर, राष्ट्रीय औसत रिकवरी दर से अधिक है।
इन राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों की सूची निम्नलिखित हैं- State/UT Recovery Rate State/UT Recovery Rate West Bengal 64.94% Madhya Pradesh 74.85% Uttar Pradesh 65.28% Haryana 74.91% Odisha 66.13% Tripura 75.34% Mizoram 67.51% Rajasthan 75.65% Jharkhand 68.02% Delhi 76.81% Punjab 69.26% Chandigarh 77.06% Bihar 70.40% Chhattisgarh 78.99% Gujarat 70.72% Uttarakhand 80.85% Himachal Pradesh 74.21% Ladakh (UT) 86.73% भारत में मृत्यु 2.72 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई है।
यह विश्व में अन्य देशों की मृत्यु दर से काफी कम है। कोविड-19 के प्रबंधन के दौरान मृत्यु दर को कम रखने पर फोकस किया गया।
राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों ने इस बारे में कई कदम उठाए हैं, जिनमें वरिष्ठ नागरिकों और अन्य बीमारियों वाले कोविड-19 के रोगियों जैसे अधिक जोखिम वाले समूह की मैपिंग करना शामिल है।
आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य आरोग्य केन्द्रों के साथ आशा वर्करों और एएनएम ने मामलों के संपर्कों का पता लगाने और सर्विलांस में मदद दी है। इसके फलस्वरूप 30 राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के मृत्यु दर, राष्ट्रीय मृत्यु दर की औसत से कम है।
इनकी सूची निम्नलिखित है- State/UT Fatality Rate State/UT Fatality Rate Manipur 0% Bihar 0.82% Nagaland 0% Himachal Pradesh 0.96% Dadra and Nagar Haveli and Daman and Diu 0% Telangana 1.07% Mizoram 0% Andhra Pradesh 1.16% A&N Islands 0% Puducherry 1.22% Sikkim 0% Chandigarh 1.34% Tripura 0.06% Tamil Nadu 1.39% Ladakh (UT) 0.09% Uttarakhand 1.39% Assam 0.16% Haryana 1.48% Kerala 0.41% Karnataka 1.56% Chhattisgarh 0.41% J&K (UT) 1.62% Goa 0.42% Meghalaya 1.77% Odisha 0.46% Rajasthan 2.18% Arunachal Pradesh 0.66% Punjab 2.56% Jharkhand 0.71% Uttar Pradesh 2.66% कोविड-19 की जांच और राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों द्वारा व्यापक जांच की सुविधा प्रदान करने में आर रही सभी बाधाओं को विभिन्न कदम उठाकर दूर किया गया, जिससे प्रतिदिन नमूनों की जांच की संख्या में निरंतर वृद्धि हुई।
पिछले 24 घंटों में 2,83,659 नमूनों की जांच की गई। अब तक कुल 1,10,24,491 नमूनों की जांच की गई है।
देश में जांच प्रयोगशालाओं के नेटवर्क में प्रभावशाली वृद्धि हुई है। अब 1,169 से अधिक प्रयोगशालाओं में कोविड की जांच की जा रही है। इनमें से 835 सरकारी और 334 निजी प्रयोगशालाएं हैं।
रीयल टाइम आरटी-पीसीआर आधारित जांच प्रयोगशालायें 614 हैं जिनमें 382 सरकारी और 232 निजी शामिल हैं।
ट्रु नेट आधारित जांच प्रयोगशालायें 458 हैं जिनमें 418 सरकारी और 40 निजी हैं।
सीबीएनएएटी आधारित जांच प्रयोगशालायें 97 हैं जिनमें 35 सरकारी और 62 निजी हैं।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों पर सभी प्रामाणिक और अद्यतन जानकारी के लिए, दिशा-निर्देश और सलाह नियमित रूप से देखें: https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्न [email protected] और @CovidIndiaSeva पर [email protected] और अन्य प्रश्नों के लिए भेजे जा सकते हैं।
कोविड-19 पर किसी भी प्रश्न के मामले में, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर: + 91-11-23978046 या 1075 (टोल-फ्री) पर कॉल करें।
कोविड-19 पर राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf पर भी उपलब्ध है।
