मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
hanuman garh News

महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग का दल भरतपुर रवाना 

- लोहागढ़ की सोनार हवेली में होगा कार्यकर्ता महासम्मेलन 

- लोहागढ़ की सोनार हवेली में होगा कार्यकर्ता महासम्मेलन

मुख्य बिंदु
  • महाराजा सूरजमल संगठन के भरतपुर में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ता महासम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़ जिलों की महिला विंग पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष बबिता कासनियां के नेतृत्व में शनिवार रात्रि को बस से रवानगी ली।
  • श्रीगंगानगर से रवानगी के बाद देर रात्रि हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जाट भवन पहुंचने पर सभी महिला पदाधिकारियों का राष्ट्रीय तेजवीर सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जान्दू, किसान यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक कृष्ण रेवाड़, जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी, नरेश सिहाग 'मुंसरी' आदि ने स्वागत किया।
  • इस अवसर पर पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी राजेंद्र कासनियां भी मौजूद रहे।
  • जलपान कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बबिता कासनियां ने बताया कि संगठन के इस महासम्मेलन का आयोजन सोमवार को वीर योद्धा महाराजा सूरजमल की पावन धरा लोहागढ़ की सोनार हवेली में किया जा रहा है।
  • जिसमें देशभर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
WAf𝕏TGin✉🖨
महाराजा सूरजमल संगठन महिला विंग का दल भरतपुर रवाना 

हनुमानगढ़। महाराजा सूरजमल संगठन के भरतपुर में आयोजित होने वाले प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ता महासम्मेलन में शामिल होने के लिए श्रीगंगानगर - हनुमानगढ़ जिलों की महिला विंग पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष बबिता कासनियां के नेतृत्व में शनिवार रात्रि को बस से रवानगी ली।

श्रीगंगानगर से रवानगी के बाद देर रात्रि हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जाट भवन पहुंचने पर सभी महिला पदाधिकारियों का राष्ट्रीय तेजवीर सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल जान्दू, किसान यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक कृष्ण रेवाड़, जाट भवन अध्यक्ष अनिल थोरी, नरेश सिहाग 'मुंसरी' आदि ने स्वागत किया।

इस अवसर पर पतंजलि युवा भारत के जिला प्रभारी राजेंद्र कासनियां भी मौजूद रहे।

जलपान कार्यक्रम के दौरान प्रदेशाध्यक्ष बबिता कासनियां ने बताया कि संगठन के इस महासम्मेलन का आयोजन सोमवार को वीर योद्धा महाराजा सूरजमल की पावन धरा लोहागढ़ की सोनार हवेली में किया जा रहा है।

जिसमें देशभर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इस महासम्मेलन के यज्ञ में उपस्थिति के रूप में अपनी आहुति देने के लिए श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ से समाज की महिलाएं सामूहिक रूप से जा रही है।

इस दल में हनुमानगढ़ से जिलाध्यक्ष किरण जान्दू, उपाध्यक्ष मंजू ऐचरा, महामंत्री मंजू कूकना, सचिव रेखा भांभू, श्रीगंगानगर से शहर जिलाध्यक्ष उर्मिला कासनियां, ग्रामीण जिलाध्यक्ष अनु जाखड़, ग्रामीण उपाध्यक्ष द्वारका जाखड़, वरिष्ठ उपाध्यक्ष माया गोदारा, प्रवक्ता शारदा बराला, सचिव कविता हुड्डा, पदमपुर अध्यक्ष राधा सहारण, सूरतगढ़ अध्यक्ष नीतू कासनियां सहित कई अन्य महिला कार्यकर्ता भी शामिल रही।