मुख्य सामग्री पर जाएँ
गुरुवार, 17 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बताया- 5 साल से रह रहे हैं अलग

बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में हैं। दरअसल, उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी, एक्टर को तलाक के लिए

WAf𝕏TGin🖨
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी ने बताया- 5 साल से रह रहे हैं अलग

नई दिल्ली । बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी खबरों में हैं।

दरअसल, उनकी पत्नी आलिया सिद्दीकी, एक्टर को तलाक के लिए लीगल नोटिस भेजने के बाद मीडिया के सामने अपना पक्ष भी रख रही हैं, जिसमें उनके पर्सनल लाइफ से जुड़ी कई बातें सामने आ रही हैं।

हाल ही में आलिया के साथ की गई बातचीत में पता चला है कि नवाज और उनकी पत्नी के बीच दूरियां काफी लंबे समय से हैं और दोनों करीब 4-5 साल से अलग रह रहे हैं।

वहीं, नवाजुद्दीन इसके बाद कई बार मीडिया के सामने आए, लेकिन उन्होंने तलाक पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने कहा कि वो करीब 4-5 साल से अलग रह रहे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि नवाज कभी भी अपने बच्चों और उसके साथ समय नहीं बिताते और उनके इस अशिष्ट व्यवहार ने उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर दिया था।