मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 16 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

अक्षय का नाम‘‘इक्का’ के लिए अभी तय नहीं हुआ : जगन शक्ति

निर्देशक जगन शक्ति का कहना है कि फिल्म इक्का की पटकथा लेखन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है लेकिन अभी इसके लिए न तो सुपर स्टार अक्षय कुमार का और

WAf𝕏TGin🖨
अक्षय का नाम‘‘इक्का’ के लिए अभी तय नहीं हुआ :  जगन शक्ति

मुंबई । निर्देशक जगन शक्ति का कहना है कि फिल्म इक्का की पटकथा लेखन का काम करीब-करीब पूरा हो चुका है लेकिन अभी इसके लिए न तो सुपर स्टार अक्षय कुमार का और ना ही अन्य किसी कलाकार का नाम तय हुआ है।

स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज होने जा रही अक्षय कुमार अभिनीत मिशन मंगल का निर्देशन जगन ने ही किया है। ऐसी खबरें थीं कि यह जोड़ी 2014 की तमिल ब्लाकबस्टर फिल्म कथथि की रीमेक इक्का में एक बार फिर साथ आ रही है।

इस बारे में पूछने पर जगन ने बताया अभी र्चचा चल रही है लेकिन यह तय नहीं हुआ कि किसे लिया जाएगा।