मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

गणपति महोत्सव में लघु कृतिकाओं का विमोचन

उदयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री मेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने मिनी माइक्रो आर्टिस्ट डॉ.

WAf𝕏TGin✉🖨
गणपति महोत्सव में लघु कृतिकाओं का विमोचन
1 / 2


उदयपुर। गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्री मेवाड़ सगसजी लोकसेवा संस्थान परिसर में गणपति महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने मिनी माइक्रो आर्टिस्ट डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा द्वारा भगवान गणेश पर निर्मित विभिन्न लघु कृतिकाओं का विमोचन किया।

डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने बताया कि उन्होंने भगवान गणेश की विभिन्न आकृतियां चावल, कांच के मोतियों और लिखने की चौक से तैयार की हैं। इसके अलावा गजानंद जी की विशाल आकृति की कटिंग कर उसमें गणेश चालीसा सहित विभिन्न धार्मिक सामग्री को कलात्मक रूप से अंकित किया गया है। करीब 40 फीट लंबी पट्टी में गणेश चालीसा का समावेश भी किया गया है।

इस अवसर पर कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने भगवान गणेश की जीवनी एवं उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रथम पूज्य गणपति के जीवन से प्रेरणा लेकर सभी को सत्य, कर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलना चाहिए।

डॉ. चंद्रप्रकाश चित्तौड़ा ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इन लघु कलाकृतियों को चित्तौड़ा हस्तशिल्पी कला केंद्र, यूनिवर्सिटी रोड, उदयपुर में भी देखा जा सकता है।

यह जानकारी संस्थान अध्यक्ष कुंवर विजय सिंह कच्छवाहा ने दी।