मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 4 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

कीर्ति खरबंदा कभी भी अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थी

अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा अपनी आगामी फिल्मों हाउसफुल 4, पागलपंती, चेहरे, और तमिल फिल्म वान में काफी व्यस्त हैं। उनका कहना है कि वह कभी अभिनेत्री नहीं

WAf𝕏TGin✉🖨
कीर्ति खरबंदा कभी भी अभिनेत्री बनना नहीं चाहती थी

मुंबई । अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा अपनी आगामी फिल्मों हाउसफुल 4, पागलपंती, चेहरे, और तमिल फिल्म वान में काफी व्यस्त हैं।

उनका कहना है कि वह कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी। कीर्ति ने आईएएनएस को बताया, मैं कभी अभिनेत्री नहीं बनना चाहती थी, बजाए इसके मैं शादी करना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी।

तो बात चाहे बालीवुड या दक्षिण की फिल्मों में काम करने की हो। मैं फिल्मों का चयन भाषा के आधार पर नहीं करती।

जब मैंने वहां काम करना शुरू किया, तो दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग को बालीवुड में कदम रखने की सीढ़ी के रूप में नहीं देखा। यहां तक कि आज भी मैं जब किसी तमिल फिल्म में या एक मल्टीस्टारर बालीवुड फिल्म में अभिनय करती हूं तो दोनों में कोई अंतर नहीं देखती।

इससे पहले वह बालीवुड फिल्मों गेस्ट इन लंदन, शादी में जरूर आना, कारवां और यमला पगला दीवाना फिर से में नजर आई थी।