मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 28 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

लफ़्ज़ों की महफ़िल के डिजिटल अंक का भव्य विमोचन 18 को

मुख्य बिंदु
  • साहित्य और शब्दों के संगम को समर्पित डिजिटल साहित्यिक पत्रिका “लफ़्ज़ों की महफ़िल” के तीसरे संस्करण फरवरी 2026 अंक की डिजिटल लॉन्चिंग आगामी 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।
  • लफ़्ज़ों की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम में संपादक अकबर शाद उदयपुरी सहित सदस्य उपस्थित रहेंगे।
  • उन्होंने बताया कि लफ़्ज़ों की महफ़िल की टीम के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह पत्रिका निरंतर साहित्यिक जगत में नए आयाम स्थापित कर रही है और लेखकों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है।
  • मुकेश माधवानी ने बताया कि लफ़्ज़ों की महफ़िल एक ऐसा डिजिटल मंच है जो देश-विदेश के कवियों, लेखकों और विचारकों को अपनी रचनात्मकता साझा करने का अवसर देता है।
  • फरवरी 2026 के इस विशेष अंक में विविध विषयों, समकालीन विमर्श और भावनात्मक अभिव्यक्तियों का सुंदर समावेश किया गया है, जो पाठकों को एक समृद्ध साहित्यिक अनुभव प्रदान करेगा।
WAf𝕏TGin✉🖨
लफ़्ज़ों की महफ़िल के डिजिटल अंक का भव्य विमोचन 18 को

उदयपुर। साहित्य और शब्दों के संगम को समर्पित डिजिटल साहित्यिक पत्रिका “लफ़्ज़ों की महफ़िल” के तीसरे संस्करण फरवरी 2026 अंक की डिजिटल लॉन्चिंग आगामी 18 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी।

लफ़्ज़ों की महफ़िल के संस्थापक मुकेश माधवानी ने बताया कि विमोचन कार्यक्रम में संपादक अकबर शाद उदयपुरी सहित सदस्य उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने बताया कि लफ़्ज़ों की महफ़िल की टीम के कुशल मार्गदर्शन और नेतृत्व में यह पत्रिका निरंतर साहित्यिक जगत में नए आयाम स्थापित कर रही है और लेखकों को एक सशक्त मंच प्रदान कर रही है।

मुकेश माधवानी ने बताया कि लफ़्ज़ों की महफ़िल एक ऐसा डिजिटल मंच है जो देश-विदेश के कवियों, लेखकों और विचारकों को अपनी रचनात्मकता साझा करने का अवसर देता है। फरवरी 2026 के इस विशेष अंक में विविध विषयों, समकालीन विमर्श और भावनात्मक अभिव्यक्तियों का सुंदर समावेश किया गया है, जो पाठकों को एक समृद्ध साहित्यिक अनुभव प्रदान करेगा।