मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 24 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

कॉमेडी फिल्म ‘गली गली में चोर है’ का दस दिवसीय पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा.......!

प्रदूषा फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गली गली में चोर है’ का दस दिवसीय पहला शूटिंग शेड्यूल मुहूर्त के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है। अभिनेता बृजेंद्र काला और के. के.

WAf𝕏TGin✉🖨
कॉमेडी फिल्म ‘गली गली में चोर है’ का दस दिवसीय पहला शूटिंग शेड्यूल पूरा.......!

प्रदूषा फ़िल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म ‘गली गली में चोर है’ का दस दिवसीय पहला शूटिंग शेड्यूल मुहूर्त के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया है।

अभिनेता बृजेंद्र काला और के.के. गोस्वामी के साथ बिहार राज्य के पूर्वी चंपारण से ताल्लुक रखने वाले अभिनेता सुधांशु झा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म में सायना त्रेहान, श्याम जी, रोहित प्यारे और अभिजीत घटवारी भी अहम किरदार निभा रहे हैं। सायना त्रेहान, श्याम जी, रोहित प्यारे और अभिजीत घटवारी भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

यह फिल्म एक सटायर कॉमेडी है, जिसमें हास्य के माध्यम से सामाजिक विसंगतियों और व्यवस्था पर व्यंग्य किया जाएगा। फिल्म की शेष शूटिंग बाकी हैं।

फिल्म के निर्माता प्रकाश विश्वास और सह-निर्माता सेजल सिंह हैं। इसका निर्माण प्रदूषा स्टूडियो के अंतर्गत किया जा रहा है।

डीओपी गुलशन सिंह, क्रिएटिव डायरेक्टर ऋषि दुबे हैं, जबकि फिल्म की कास्टिंग बियॉन्ड मेकर फिल्म्स ने की है। कास्ट्यूम डिजाइनर वैष्णवी शर्मा हैं।

वरिष्ठ प्रचारक समरजीत इस फिल्म के पीआरओ हैं। अभिनेता सुधांशु झा के लिए यह फिल्म खास है।

हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाने की दिशा में सक्रिय सुधांशु झा को इस फिल्म से का उम्मीद है। फिल्म की विषयवस्तु में कॉमेडी के साथ सामाजिक व्यंग्य का समावेश किया गया है, जो दर्शकों को हंसाने के साथ साथ सोचने पर भी मजबूर करेगा।