मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

Holi पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं प्रियंका

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी बहनें और फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं।

WAf𝕏TGin🖨
Holi पर सुशांत सिंह राजपूत को याद कर भावुक हुईं प्रियंका

नई दिल्ली । दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं रहे।

उनकी बहनें और फैंस अक्सर सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते रहते हैं। साथ ही भावुक पोस्ट भी साझा करते रहते हैं।

होली के मौके पर सुशांत सिंह राजपूत की बहन प्रियंका सिंह ने उन्हें याद किया है। साथ ही उन्होंने भाई की मौत की सीबीआई जांच को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

प्रियंका सिंह सोशल मीडिया पर अक्सर भाई सुशांत सिंह राजपूत को याद करती रहती हैं। उन्होंने होली के मौके पर एक चांद की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है।

प्रियंका सिंह ने इस तस्वीर के साथ अपने ट्वीट में लिखा, 'सुशांत सिंह राजपूत चांद को तुम्हारे साथ देखना हमेशा से आश्चर्य और आनंद से भरा था! अब यह दिल के दर्द का स्रोत बन गया है और मुझे लगाता है कि सुंदरता की चीज हमेशा के लिए यह ही बस खुशी है |