मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Entertainment

ईशान करेंगे तब्बू से रोमांस

बालीवुड अभिनेता इशान खट्टर सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेत्री तब्बू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। ईशान खट्टर इन दिनों वेब सीरीज ए सूटेबल बाय की शूटिंग में बिजी

WAf𝕏TGin🖨
ईशान करेंगे तब्बू से रोमांस

मुंबई । बालीवुड अभिनेता इशान खट्टर सिल्वर स्क्रीन पर अभिनेत्री तब्बू के साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

ईशान खट्टर इन दिनों वेब सीरीज ए सूटेबल बाय की शूटिंग में बिजी हैं। इसमें ईशान के साथ तब्बू की जोड़ी नजर आएगी।

वेब सीरीज ए सूटेबल बाय का फस्र्ट लुक भी जारी हो गया है। ईशान ने अपने इंस्ट्राग्राम पर इसे शेयर किया है।

सीरीज का फस्र्ट लुक देखने के बाद पता चल रहा है कि वेब सीरीज में ईशान एक युवक के किरदार में नजर आएंगे जो एक वेश्या की सुंदरता में मंत्रमुग्ध हो जाता है।

वेब सीरीज में वेश्या के किरदार में तब्बू नजर आएंगी। ईशान एक कालेज स्टूडेंट के किरदार में नजर आएंगे।

पोस्टर में ईशान खट्टर ने धोती और टीशर्ट पहनी हुई है जबकि तब्बू बिल्कुल अलग ढंग में लकड़ी के झूले पर बैठी हुई है। तब्बू ने बालों में चमेली के फूल लगाए हुए हैं।