मुख्य सामग्री पर जाएँ
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

सिर्जन सिंह देओल का नया कमाल! ब्रॉन्ज के बाद जीता सिल्वर मेडल 

 समय के एक माइक्रो सेकंड के अंतर से रचा इतिहास

समय के एक माइक्रो सेकंड के अंतर से रचा इतिहास

मुख्य बिंदु
  • सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का चमकता सितारा सिर्जन सिंह देओल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेरते हुए पूरे शहर और स्कूल का मान बढ़ा दिया।
  • कल जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए SGFI नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था, वहीं आज सिर्जन ने रंग बदलते हुए सिल्वर मेडल जीतकर नई उपलब्धि हासिल कर ली।
  • प्राचार्य श्री विलियम डिसूज़ा ने बताया कि एक माइक्रो सेकंड के अंतर से जीता सिल्वर दिल्ली में चल रही SGFI राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में सिर्जन ने जबरदस्त जज़्बा और गति दिखाते हुए केवल एक माइक्रो सेकंड के अंतर से सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
  • उनके इस अविश्वसनीय प्रदर्शन ने दर्शकों और चयनकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
  • ब्रॉन्ज मेडल से सिल्वर की ओर — प्रतिभा का शानदार सफर सिर्जन ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2 मिनट 27.
  • 99 सेकंड का समय लेते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
WAf𝕏TGin🖨
सिर्जन सिंह देओल का नया कमाल! ब्रॉन्ज के बाद जीता सिल्वर मेडल 

सेंट एंथोनीज़ सीनियर सेकेंडरी स्कूल का चमकता सितारा सिर्जन सिंह देओल एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना जलवा बिखेरते हुए पूरे शहर और स्कूल का मान बढ़ा दिया।

कल जहाँ उन्होंने शानदार प्रदर्शन करते हुए SGFI नेशनल में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था, वहीं आज सिर्जन ने रंग बदलते हुए सिल्वर मेडल जीतकर नई उपलब्धि हासिल कर ली।

प्राचार्य श्री विलियम डिसूज़ा ने बताया कि एक माइक्रो सेकंड के अंतर से जीता सिल्वर दिल्ली में चल रही SGFI राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में आज खेले गए रोमांचक मुकाबले में सिर्जन ने जबरदस्त जज़्बा और गति दिखाते हुए केवल एक माइक्रो सेकंड के अंतर से सिल्वर मेडल अपने नाम किया।

उनके इस अविश्वसनीय प्रदर्शन ने दर्शकों और चयनकर्ताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

ब्रॉन्ज मेडल से सिल्वर की ओर — प्रतिभा का शानदार सफर सिर्जन ने 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में 2 मिनट 27.99 सेकंड का समय लेते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। उनकी बेहतरीन तकनीक, गति और मानसिक मजबूती ने आज उन्हें और ऊँचाई पर पहुंचा दिया।

फ़्रीस्टाइल और बैकस्ट्रोक में उनके लगातार शानदार समय ने पहले ही चयनकर्ताओं को प्रभावित कर दिया था। जिला और राज्य स्तर पर कई मेडल जीतकर सिर्जन ने सिद्ध किया है कि वे राष्ट्रीय मंच के सच्चे और मजबूत दावेदार हैं।

विद्यालय परिवार का गर्व प्राचार्य श्री विलियम डिसूज़ा ने सिर्जन की लगातार सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा: “सेंट एंथोनीज़ स्कूल सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्टता के लिए प्रेरित करता है।

हमारे विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो उनकी मेहनत, अनुशासन और संकल्प का परिणाम है।

हम सिर्जन की उपलब्धियों पर गर्व करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण तथा पूरा विद्यार्थी समुदाय सिर्जन सिंह देओल को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देता है।

सेंट एंथोनीज़ का चमकता सितारा ईश्वर की कृपा, माता-पिता के आशीर्वाद, कोच के मार्गदर्शन और स्वयं की अथक मेहनत से सिर्जन लगातार नई ऊँचाइयाँ छू रहे हैं।

सेंट एंथोनीज़ स्कूल परिवार को अपने इस उभरते हुए स्टार पर अपार गर्व है!