मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

स्कूल कमिंग फेस्टिवल 

‘‘स्कूल की घंटीँ बज रही है, जोर-जोर से, छुट्टियाँ खत्म हो गई है आज से !‘‘

मुख्य बिंदु
  • न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैंकडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश के बाद हर्षोल्लास से ’स्कूल कमिंग फेस्टिवल’ में विद्यार्थियों का चेयरपर्सन - डाॅ.
  • अलका शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों तथा शिक्षकों के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।
  • हरे रंग की थीम पर सजा विद्यालय अपनी अनोखी छटा बिखेर रहा था।
  • विद्यालय के सभी शिक्षक एक ही रंग के परिधान में सजे उत्साह के साथ, ऊर्जावान मुस्कुराहट के साथ विद्यार्थियों का स्वागत कर रहे थे।
  • छात्रों की मुस्कुराहट और आँखों की चमक से उनके उत्साह का आभास हो रहा था।
  • लम्बे समय के बाद दोस्तों और शिक्षकों से मिलना छात्रों के लिए स्कूल के पहले दिन को सुखद बना देता है और पूरे साल के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
WAf𝕏TGin✉🖨
स्कूल कमिंग फेस्टिवल 

न्यू भूपालपुरा स्थित सेंट्रल पब्लिक सीनियर सैंकडरी स्कूल में ग्रीष्मावकाश के बाद हर्षोल्लास से ’स्कूल कमिंग फेस्टिवल’ में विद्यार्थियों का चेयरपर्सन - डाॅ. अलका शर्मा, विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों तथा शिक्षकों के द्वारा तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया गया।

हरे रंग की थीम पर सजा विद्यालय अपनी अनोखी छटा बिखेर रहा था। विद्यालय के सभी शिक्षक एक ही रंग के परिधान में सजे उत्साह के साथ, ऊर्जावान मुस्कुराहट के साथ विद्यार्थियों का स्वागत कर रहे थे।

छात्रों की मुस्कुराहट और आँखों की चमक से उनके उत्साह का आभास हो रहा था। लम्बे समय के बाद दोस्तों और शिक्षकों से मिलना छात्रों के लिए स्कूल के पहले दिन को सुखद बना देता है और पूरे साल के लिए सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।

प्रार्थना सभा में सबसे पहले सरस्वती पूजन हुआ, जिसमें ज्ञान की देवी का आशीर्वाद लिया गया, इसके बाद विद्यार्थियों को श्वासों पर सजगता के साथ नियत्रांण के अभ्यास के लिए प्राणायाम करवाया गया।

चेयपर्सन डाॅ. अलका शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, अनुशासन व दृढ़ निश्चय के साथ नए सत्रा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया।

चेयरपर्सन डाॅ. अलका शर्मा, द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियो को सकारात्मक ऊर्जा से भरने के लिए उनके आगमन पर उत्सव जैसा वातावरण प्रदान करने के विचार की ऊर्जा समस्त विद्यालय परिसर में महसूस हो रही थी।