मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 4 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

डीपीएस के आर्यन ने वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय तीन पदक जीतकर देश का बढ़ाया गौरव

मुख्य बिंदु
  • दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने तुर्की के मर्सिन में 18 से 21 जून 2026 तक आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ पैरा गेम्स 2026 के अंतर्गत अंडर 21 वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया और दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर भारत देश, अपने प्रदेश और उदयपुर शहर के साथ ही विद्यालय को गौरवान्वित किया है।
  • इस प्रतियोगिता में 26 देशों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया | इसी क्रम में विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन श्री गोविन्द अग्रवाल ने आर्यन की शानदार सफलता पर प्रशंसा की तथा कहा कि यह बताना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है कि आर्यन वर्तमान में SL- 4 वर्ग में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बैडमिंटन के सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन हैं।
  • उन्होंने कहा कि उसकी यह अभूतपूर्व सफलता संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व की बात है तथा प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का विषय है।
WAf𝕏TGin✉🖨
डीपीएस के आर्यन ने वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट में अंतर्राष्ट्रीय तीन पदक जीतकर देश का बढ़ाया गौरव

दिल्ली पब्लिक स्कूल, उदयपुर में कक्षा बारहवीं में अध्ययनरत बैडमिंटन के होनहार खिलाड़ी आर्यन शर्मा ने तुर्की के मर्सिन में 18 से 21 जून 2026 तक आयोजित वर्ल्ड एबिलिटी स्पोर्ट यूथ पैरा गेम्स 2026 के अंतर्गत अंडर 21 वर्ग की प्रतियोगिता में भाग लिया और दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक सहित कुल तीन पदक जीतकर भारत देश, अपने प्रदेश और उदयपुर शहर के साथ ही विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस प्रतियोगिता में 26 देशों के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया |

इसी क्रम में विद्यालय के प्रो वाईस चेयरमैन श्री गोविन्द अग्रवाल ने आर्यन की शानदार सफलता पर प्रशंसा की तथा कहा कि यह बताना उनके लिए अत्यंत गर्व की बात है कि आर्यन वर्तमान में SL- 4 वर्ग में जूनियर, सब जूनियर एवं सीनियर वर्ग में बैडमिंटन के सबसे युवा राष्ट्रीय चैंपियन हैं। उन्होंने कहा कि उसकी यह अभूतपूर्व सफलता संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व की बात है तथा प्रत्येक खिलाड़ी के लिए प्रेरणा का विषय है।

विद्यालय के प्राचार्य संजय नरवरिया ने आर्यन की इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि उसने सिंगल्स तथा मेंस डबल्स दोनों मुकाबले में स्वर्ण पदक तथा मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीतकर विश्व स्तर पर अपनी सफलता का परचम लहराया है।

आर्यन व उसके अभिभावकों को विद्यालय के प्रो वाइस चेयरमैन गोविंद अग्रवाल, प्राचार्य संजय नरवरिया, उपप्राचार्य राजेश धाभाई तथा सभी स्टाफ सदस्यों ने हार्दिक बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी।