मुख्य सामग्री पर जाएँ
मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, में 21 दिवसीय योग पखवाड़ा आयोजित

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, उदयपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य पर 21 दिवसीय योग पखवाड़ा आयोजित किया गया।
  • इस दौरान विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
  • पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर, रील, फोटोग्राफी, निबंध, स्लोगन एवं काव्य लेखन प्रतियोगिताओं सहित, ढोल की पाटी ग्राम में सामुदायिक जागरूकता अभियान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
  • समापन अवसर पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में योग गुरु डॉ.
  • चिंतन दोशी एवं सुश्री अरुणा चौहान द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं श्वसन अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया ।
  • कार्यक्रम में पिम्स कॉलेज से डॉ.
WAf𝕏TGin✉🖨
साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, में 21 दिवसीय योग पखवाड़ा आयोजित

उदयपुर : साई तिरुपति यूनिवर्सिटी, उदयपुर में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2026 के उपलक्ष्य पर 21 दिवसीय योग पखवाड़ा आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों, संकाय सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

पखवाड़े के अंतर्गत रंगोली, पोस्टर, रील, फोटोग्राफी, निबंध, स्लोगन एवं काव्य लेखन प्रतियोगिताओं सहित, ढोल की पाटी ग्राम में सामुदायिक जागरूकता अभियान विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन अवसर पर आयोजित सामूहिक योग सत्र में योग गुरु डॉ. चिंतन दोशी एवं सुश्री अरुणा चौहान द्वारा योगासन, प्राणायाम एवं श्वसन अभ्यासों का प्रशिक्षण दिया गया ।कार्यक्रम में पिम्स कॉलेज से डॉ. दिलीप कुमार एल. डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. राज्यलक्ष्मी, एवं राष्ट्रीय सेवा योजना से दीपक तेली, डॉ. अवंतिका गुप्ता, डॉ. सुरेश देव सभी यूनिट इंचार्ज सहित अनेक शिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया।