मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Education News

साई तिरुपति यूनिवर्सिटी उमरड़ा में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर : उमरड़ा स्थित साई तिरुपति यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएसएस सेल के तत्वावधान में तथा वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
  • कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ.
  • प्रीति मल्होत्रा , यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की महिला चिकित्सक, फैकल्टी, कर्मचारी, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे ।
  • इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व को बताया।
  • कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस यूनिट इंचार्ज डॉ.
  • लक्ष चौबीसा, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा।
WAf𝕏TGin🖨
साई तिरुपति यूनिवर्सिटी उमरड़ा में राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया

उदयपुर : उमरड़ा स्थित साई तिरुपति यूनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एनएसएस सेल के तत्वावधान में तथा वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के सहयोग से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रशांत नाहर सहित डॉ. चंद्रा माथुर, डॉ. सरिता कांत, डॉ. एस. एम. यूनुस , डॉ. प्रीति मल्होत्रा , यूनिवर्सिटी के सभी कॉलेज की महिला चिकित्सक, फैकल्टी, कर्मचारी, छात्राएं एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे । इस अवसर पर वक्ताओं ने महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए तथा महिला सशक्तिकरण के महत्व को बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में एनएसएस यूनिट इंचार्ज डॉ. लक्ष चौबीसा, एनएसएस स्वयंसेवकों तथा वेंकटेश्वर कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी के स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। एनएसएस सेल के समन्वयक दीपक तेली ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता को बढ़ावा देना है।