मुख्य सामग्री पर जाएँ
शनिवार, 19 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

आज के बजट में व्यापारियों और उद्योगों को मिली राहत : प्रवीण सुथार

मुख्य बिंदु
  • फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (FORTI) के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट में व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के हितों को प्राथमिकता दी गई है।
  • उन्होंने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए आसान ऋण, क्रेडिट गारंटी और वित्तीय सहयोग के प्रावधान किए गए हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और उद्योगों को कार्यशील पूंजी की समस्या से राहत मिलेगी।
  • साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर बढ़े हुए पूंजीगत व्यय से उद्योगों में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।
  • प्रवीण सुथार ने बताया कि बजट में डिजिटल व्यापार, लॉजिस्टिक्स, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्रों को बढ़ावा देने से व्यापार करने की लागत कम होगी और प्रक्रियाएं सरल होंगी।
  • उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में व्यापार और उद्योग जगत के लिए सकारात्मक और विकासोन्मुखी सिद्ध होगा।
WAf𝕏TGin🖨
आज के बजट में व्यापारियों और उद्योगों को मिली राहत : प्रवीण सुथार

उदयपुर। फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (FORTI) के राजस्थान ब्रांचेज चेयरमैन प्रवीण सुथार ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा आज प्रस्तुत बजट में व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्योगों (MSME) और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के हितों को प्राथमिकता दी गई है।

उन्होंने कहा कि बजट में एमएसएमई सेक्टर के लिए आसान ऋण, क्रेडिट गारंटी और वित्तीय सहयोग के प्रावधान किए गए हैं, जिससे छोटे व्यापारियों और उद्योगों को कार्यशील पूंजी की समस्या से राहत मिलेगी। साथ ही इंफ्रास्ट्रक्चर और मैन्युफैक्चरिंग पर बढ़े हुए पूंजीगत व्यय से उद्योगों में निवेश और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

प्रवीण सुथार ने बताया कि बजट में डिजिटल व्यापार, लॉजिस्टिक्स, स्टार्टअप और तकनीकी क्षेत्रों को बढ़ावा देने से व्यापार करने की लागत कम होगी और प्रक्रियाएं सरल होंगी। उन्होंने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में व्यापार और उद्योग जगत के लिए सकारात्मक और विकासोन्मुखी सिद्ध होगा।