मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 23 नवंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

फ्लिपकार्ट ने एक साल में दोगुना किया लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का बेड़ा; ईवी आजमा चुके राइडर्स में इसे अपनाने की इच्छा करीब 4 गुना अधिक

• त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 2025 के 20,000 से अधिक के मुकाबले बढ़कर 42,000 हुई• फ्लिपकार्ट के कुल इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े का लगभग 77% हिस्सा फ्लिपकार्ट मिनट्स में कार्यरत है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पु

WAf𝕏TGin✉🖨

• त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रिक वाहनों की संख्या 2025 के 20,000 से अधिक के मुकाबले बढ़कर 42,000 हुई • फ्लिपकार्ट के कुल इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े का लगभग 77% हिस्सा फ्लिपकार्ट मिनट्स में कार्यरत है। बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे और गुरुग्राम में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।

• 9,400 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स के बीच फ्लिपकार्ट के सर्वे में सामने आया कि पहले ईवी का इस्तेमाल कर चुके डिलीवरी पार्टनर्स में इसे अपनाने की इच्छा करीब चार गुना अधिक है।

• ईवी असिस्ट रेंटल प्लेटफॉर्म और बैटरी स्वैपिंग स्टेशन डिलीवरी पार्टनर्स के लिए इलेक्ट्रिक वाहन किराये पर लेना और चार्जिंग सुविधाओं तक पहुंच आसान बना रहे हैं।

बेंगलुरु, 23 नवंबर, 2026: भारत के घरेलू ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस फ्लिपकार्ट ने इस त्योहारी सीजन में लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए अपने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का बेड़ा दोगुना कर 42,000 तक पहुंचा दिया है।

वर्ष 2025 में कंपनी के बेड़े में 20,000 से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन थे। यह उपलब्धि क्लाइमेट ग्रुप की ईवी100 पहल के तहत वर्ष 2030 तक लास्ट-माइल डिलीवरी के लिए अपने पूरे वाहन बेड़े को 100% इलेक्ट्रिक बनाने की कंपनी की प्रतिबद्धता की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति है।

फ्लिपकार्ट के कुल इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े में लगभग 77% हिस्सेदारी फ्लिपकार्ट मिनट्स के लिए इस्तेमाल होने वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की है।

विभिन्न शहरों में क्विक कॉमर्स के विस्तार के साथ इन वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। वहीं, लगभग 20% इलेक्ट्रिक वाहन फ्लिपकार्ट के अन्य डिलीवरी नेटवर्क में कार्यरत हैं।

कंपनी के इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े में सबसे अधिक वृद्धि बेंगलुरु, मुंबई, चेन्नई, पुणे और गुरुग्राम में दर्ज की गई है।

फ्लिपकार्ट ने इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) और पेट्रोल या डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन से चलने वाले वाहन (आईसीई) इस्तेमाल करने वाले 9,400 से अधिक डिलीवरी पार्टनर्स (विशमास्टर्स) के बीच एक सर्वे किया।

इसका उद्देश्य यह समझना था कि इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के फैसले को कौन-से कारक प्रभावित करते हैं। सर्वे में सामने आया कि जिन डिलीवरी पार्टनर्स ने पहले इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल किया है, उनमें इसे अपनाने की इच्छा करीब चार गुना अधिक है।

इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले 59% डिलीवरी पार्टनर्स ने खर्च में बचत को इसे अपनाने की प्रमुख वजह बताया, जबकि चार्जिंग सुविधाओं की उपलब्धता अब भी उनकी परिचालन संबंधी एक महत्वपूर्ण जरूरत बनी हुई है।

वहीं, पारंपरिक ईंधन वाले वाहन चलाने वाले 55% डिलीवरी पार्टनर्स ने कहा कि ईएमआई लोन, डाउन पेमेंट में सहायता या दैनिक ईएमआई भुगतान जैसे वित्तीय विकल्प मिलने पर वे इलेक्ट्रिक वाहन अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले 58% डिलीवरी पार्टनर्स को थी, जबकि गैर-इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वालों में यह आंकड़ा 37% रहा।

इससे संकेत मिलता है कि डिलीवरी पार्टनर्स के बीच जागरूकता बढ़ाना भी महत्वपूर्ण है।

फ्लिपकार्ट अपने विशमास्टर्स को प्रशिक्षण, जागरूकता अभियानों, देशभर में ईवी रोडशो और डिजिटल लर्निंग के माध्यम से सहयोग प्रदान कर रहा है। इन पहलों के जरिए डिलीवरी पार्टनर्स को उपलब्ध सरकारी प्रोत्साहन योजनाओं और वित्तीय विकल्पों की जानकारी दी जाती है। कंपनी ने बेंगलुरु में एक ईवी मेला भी आयोजित किया, जिसमें एम्पीयर, बजाज, हीरो विडा और मोटोवोल्ट जैसे वाहन निर्माताओं के साथ वित्तीय संस्थानों ने भी भाग लिया।

इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया ईवी असिस्ट प्लेटफॉर्म विशमास्टर्स को इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन किराये पर उपलब्ध कराने वाली कंपनियों से जोड़ता है। इससे डिलीवरी पार्टनर्स वाहन खरीदने पर होने वाले शुरुआती खर्च के बिना इलेक्ट्रिक वाहन इस्तेमाल कर सकते हैं। इस प्लेटफॉर्म को दिल्ली-एनसीआर, पटना और बेंगलुरु में अच्छी प्रतिक्रिया मिली है।

चार्जिंग सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए फ्लिपकार्ट भारत की सबसे बड़ी बैटरी स्वैपिंग कंपनियों में से एक यूमा (YUMA) और अन्य इकोसिस्टम पार्टनर्स के साथ मिलकर अपने हब और माइक्रो फुलफिलमेंट सेंटर्स में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित करने पर काम कर रहा है। फिलहाल बेंगलुरु में आठ बैटरी स्वैपिंग स्टेशन चालू हैं और कंपनी की योजना इस सुविधा का विस्तार अन्य महानगरों में भी करने की है।

फ्लिपकार्ट ग्रुप के चीफ कॉरपोरेट अफेयर्स ऑफिसर रजनीश कुमार ने कहा, "इलेक्ट्रिक वाहन उनके लिए कितने कारगर हैं, यह हमारे डिलीवरी पार्टनर्स खुद तय करते हैं।

उनकी प्रतिक्रिया से स्पष्ट है कि वाहन चलाने की लागत, चार्जिंग सुविधाओं की उपलब्धता और वित्तीय सहयोग इस फैसले में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं।

जिन डिलीवरी पार्टनर्स ने पहले इलेक्ट्रिक वाहन का इस्तेमाल किया है, उनमें इसे अपनाने की इच्छा करीब चार गुना अधिक है। इसलिए हमारा प्रयास है कि उनके लिए पहली बार इलेक्ट्रिक वाहन आजमाना आसान बनाया जाए।

इस त्योहारी सीजन में हमारे इलेक्ट्रिक वाहन बेड़े का दोगुना होना दिखाता है कि जब इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाना व्यावहारिक और सुविधाजनक होता है, तो डिलीवरी पार्टनर्स बदलाव के लिए तैयार रहते हैं।

हम अपने विशमास्टर्स और साझेदारों के साथ मिलकर इस दिशा में लगातार काम करते रहेंगे।"