मुख्य सामग्री पर जाएँ
सोमवार, 21 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

“यूसीसीआई-फार्मा-मेडिकल-एकेडेमिया एलायंस“ पर परिचर्चात्मक सेमिनार कल दिनांक 2 फरवरी को यूसीसीआई में

स्थानीय फार्मा प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई-फार्मा-मेडिकल-एकेडेमिया एलायंस“ पहल के अंतर्गत कल सोमवार दिनांक 2 फरवरी को यूसीसीआई भवन में एक परिचर्चात्मक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।
  • सेमिनार में यूसीसीआई के फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुडे उद्यमी सदस्य, उदयपुर सम्भाग एवं अन्य जिलों के 15 कॉलेजों के साथ मिलकर शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्गठित करने हेतु सहयोग पर चर्चा करेंगे, ताकि विद्यार्थी “इंडस्ट्री-रेडी” बन सकें।
  • यूसीसीआई सदस्यों में फॉर्मुलेशंस, बल्क ड्रग्स, टैबलेटिंग, इंजेक्शंस, गर्भनिरोधक, सर्जिकल ड्रेसिंग्स आदि क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हैं।
  • इस पहल का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना तथा स्थानीय फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में उनके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।
WAf𝕏TGin🖨

उदयपुर। उदयपुर चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री द्वारा यूसीसीआई-फार्मा-मेडिकल-एकेडेमिया एलायंस“ पहल के अंतर्गत कल सोमवार दिनांक 2 फरवरी को यूसीसीआई भवन में एक परिचर्चात्मक सेमिनार का आयोजन किया जा रहा है।


सेमिनार में यूसीसीआई के फार्मास्यूटिकल एवं मेडिकल डिवाइस मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र से जुडे उद्यमी सदस्य, उदयपुर सम्भाग एवं अन्य जिलों के 15 कॉलेजों के साथ मिलकर शैक्षणिक पाठ्यक्रमों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप पुनर्गठित करने हेतु सहयोग पर चर्चा करेंगे, ताकि विद्यार्थी “इंडस्ट्री-रेडी” बन सकें।

 
यूसीसीआई सदस्यों में फॉर्मुलेशंस, बल्क ड्रग्स, टैबलेटिंग, इंजेक्शंस, गर्भनिरोधक, सर्जिकल ड्रेसिंग्स आदि क्षेत्रों से जुड़े उद्यमी शामिल हैं।


इस पहल का उद्देश्य छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करना, उनकी रोजगार क्षमता बढ़ाना तथा स्थानीय फार्मा एवं मेडिकल डिवाइस क्षेत्र में उनके लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करना है।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में श्री इंदरजीत सिंह सिंघवी, प्रो-वोस्ट, पैसिफिक मेडिकल कॉलेज, उदयपुर तथा डॉ. कमल सिंह राठौड़, निदेशक (प्लेसमेन्ट एवं कैरियर काउंसलिंग), बी.एन. कॉलेज ऑफ फार्मेसी, उदयपुर अपने विचार रखेंगे। उद्योग जगत का दृष्टिकोण श्री अनिल व्यास एवं यूसीसीआई के उपाध्यक्ष श्री महेंद्र सिंह खिमेसरा द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। मुख्य वक्ताओं के संबोधन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के मध्य ओपन हाउस परिचर्चा आयोजित की जाएगी।


इस कार्यक्रम का समन्वय एवं आयोजन यूसीसीआई की फार्मेड सबकमेटी के चेयरमैन पूर्वाध्यक्ष श्री विनोद कुमट, श्री राहुल जैन तथा सबकमेटी मैम्बर्स के सहयोग से किया जा रहा है।