मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बीबीए विद्यार्थियों का लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ में औद्योगिक भ्रमण

मुख्य बिंदु
  • प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) क्षेत्र की अग्रणी औद्योगिक इकाई लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ में आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर के बीबीए विद्यार्थियों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया।
  • भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा।
  • इस अवसर पर लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ की जनरल मैनेजर श्रीमती भानुप्रिया जैन, प्लांट हेड श्री विप्लव पोगरा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को औद्योगिक संचालन, परियोजना योजना, ग्राहक प्रबंधन, लागत निर्धारण एवं आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी।
  • फोर्टी ब्रांचेज चेयरमैन एवं लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ के फाउंडर श्री प्रवीण सुथार ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए थ्योरिकल के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी अत्यंत आवश्यक है।
  • उन्होंने बताया कि PEB सेक्टर तेज़ी से उभरता हुआ क्षेत्र है और ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को करियर के लिए तैयार करने में सहायक होते हैं।
WAf𝕏TGin🖨
आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी के बीबीए विद्यार्थियों का लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ में औद्योगिक भ्रमण

उदयपुर।प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (PEB) क्षेत्र की अग्रणी औद्योगिक इकाई लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ में आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर के बीबीए विद्यार्थियों का शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण आयोजित किया गया। भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को उद्योग की वास्तविक कार्यप्रणाली से अवगत कराना रहा।

इस अवसर पर लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ की जनरल मैनेजर श्रीमती भानुप्रिया जैन, प्लांट हेड श्री विप्लव पोगरा एवं उनकी टीम ने विद्यार्थियों को औद्योगिक संचालन, परियोजना योजना, ग्राहक प्रबंधन, लागत निर्धारण एवं आपूर्ति-श्रृंखला प्रबंधन की व्यावहारिक जानकारी दी।

फोर्टी ब्रांचेज चेयरमैन एवं लोटस हाई-टेक इंडस्ट्रीज़ के फाउंडर श्री प्रवीण सुथार ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए थ्योरिकल के साथ प्रैक्टिकल नॉलेज भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि PEB सेक्टर तेज़ी से उभरता हुआ क्षेत्र है और ऐसे औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों को करियर के लिए तैयार करने में सहायक होते हैं।

इस भ्रमण में छात्र समन्वयक करण नागल, खुशी धारीवाल तथा शिक्षक समन्वयक श्री शैलेन्द्र बराथ, त्रिभुवन सिंह, तनु भारद्वाज सहित विश्वविद्यालय के अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। अंत में उद्योग प्रबंधन ने भविष्य में भी शैक्षणिक सहयोग जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।