मुख्य सामग्री पर जाएँ
रविवार, 20 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

विशेष निरोधात्मक अभियान :हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

मुख्य बिंदु
  • उदयपुर, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।
  • आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।
  • आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में 650 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट की गई साथ ही नाकाबंदी के दौरान 26 केन बीयर को सीज कर एक अभियोग दर्ज किया गया।
  • हनुमानगढ़ में ग्राम अमरपुरा थेड़ी में दबिश के तहत 2500 लीटर वॉश एवं 6 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई।
WAf𝕏TGin🖨
विशेष निरोधात्मक अभियान :हजारों लीटर वॉश एवं भट्टियां नष्ट

उदयपुर, आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोकथाम के जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, गश्त, रेड की प्रभावी कार्यवाही कर अभियोग दर्ज किए गए।

आबकारी आयुक्त श्री नकाते के निर्देशानुसार अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन ओपी जैन एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत के सुपरविजन में प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत जीरो टोलरेंस की नीति अपनाते हुए अन्य राज्य की शराब की तस्करी, अवैध मदिरा के परिवहन व विक्रय पर आबकारी निरोधक टीमों द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

आबकारी निरोधक दल की कार्रवाई में बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ क्षेत्र में 650 लीटर वॉश व 2 भट्टियां नष्ट की गई साथ ही नाकाबंदी के दौरान 26 केन बीयर को सीज कर एक अभियोग दर्ज किया गया।

हनुमानगढ़ में ग्राम अमरपुरा थेड़ी में दबिश के तहत 2500 लीटर वॉश एवं 6 कच्ची भट्टियां नष्ट की गई। चित्तौड़गढ़ में निम्बाहेड़ा के साथ संयुक्त कार्रवाई में सीतामाता अभ्यारण्य क्षेत्र में 2200 लीटर वॉश नष्ट करते हुए 14 लीटर अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई।

दौसा जिले के ग्राम खटवा व दौलतपुरा में 1 हजार लीटर वॉश एवं 2 भट्टियां नष्ट की गई। मौके से अभियुक्त बद्रीलाल मीणा को गिरफ्तार किया गया।

इसी प्रकार प्रदेश के अन्य जिलों में भी निरोधात्मक अभियान के तहत नाकाबंदी, दबिश व सघन गश्त की जा रही है।