मुख्य सामग्री पर जाएँ
बुधवार, 30 सितंबर 2026 उदयपुर · 29°C
Business News

सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा

मुख्य बिंदु
  • स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसईं सेंसेक्स लगभग 307 अंक चढ़ गया।
  • विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच आईंटी और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।
  • अमेरिका में महंगाईं दर में उम्मीद से ज्यादा कमी और बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से शेयर बाजार की धारणा मजबूत हुईं है।
  • तीस शेयरों पर आधारित बीएसईं सेंसेक्स 306.
  • कारोबार के दौरान एक समय यह 682.
  • नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.
WAf𝕏TGin✉🖨
सेंसेक्स 307 अंक चढ़ा

स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही और बीएसईं सेंसेक्स लगभग 307 अंक चढ़ गया। विदेशी संस्थागत निवेशकों के पूंजी प्रवाह के बीच आईंटी और टिकाऊ उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में तेजी रही।

अमेरिका में महंगाईं दर में उम्मीद से ज्यादा कमी और बॉन्ड प्रतिफल में नरमी से शेयर बाजार की धारणा मजबूत हुईं है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसईं सेंसेक्स 306.55 अंक यानी 0.47 प्रतिशत चढ़कर 65,982.48 अंक पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 682.44 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 89.75 अंक यानी 0.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 19,765.20 अंक पर बंद हुआ।